Thursday, June 18, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Aaj Ka Rashifal 16 September 2025 :जानिए मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 16 September 2025, मंगलवार को ग्रहों की विशेष स्थिति बनी हुई है। गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में, शुक्र कर्क में, सूर्य और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं। बुध स्वगृही होकर कन्या राशि में हैं, वहीं मंगल तुला में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल, आपकी राशि के अनुसार:

मेष राशि (Aries):

आज आपका पराक्रम रंग लाएगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और व्यापार में किसी नई शुरुआत का भी संकेत है। प्रेम संबंधों और संतान पक्ष से संतोष मिलेगा। शुभता के लिए लाल वस्तु अपने पास रखें।

वृषभ राशि (Taurus):

स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर। प्रेम,संतान बहुत अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा। धनार्जन होता रहेगा और शुभता के साथ धन आएगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि (Gemini):

 आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें। समाज में सराहे जाएंगे।

कर्क राशि (Cancer):

आज अनावश्यक खर्चे मन को थोड़ा विचलित कर सकते हैं। हालांकि यह संतोष रहेगा कि खर्च शुभ कार्यों में हो रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान पक्ष से अच्छा समय है। व्यापार में भी लाभ की संभावना है। लाल वस्तु साथ रखें।

सिंह राशि (Leo):

दिन यात्राओं और शुभ समाचारों से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सभी क्षेत्रों में अनुकूलता देखने को मिलेगी। सेहत, प्रेम और व्यवसाय तीनों ही क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। पीली वस्तु साथ रखें।

कन्या राशि (Virgo):

व्यवसायिक क्षेत्र में मजबूती आएगी। यदि कोई कोर्ट-कचहरी का मामला है तो उसमें जीत मिलने के संकेत हैं। पिताजी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, हालांकि प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा सामान्य रहेगा। शनिदेव को नमन करना शुभ रहेगा।

तुला राशि (Libra):

भाग्य आज आपका साथ देगा। यात्रा के योग बन रहे हैं और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। पीली वस्तु का दान करें, लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और व्यापार में भी स्थिरता आएगी। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius):

आज का दिन धनु राशि वालों के लिए बहुत अनुकूल है। पारिवारिक सामंजस्य बढ़ेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम और संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी लाभकारी समय है। भगवान गणेश की आराधना करें।

मकर राशि (Capricorn):

शत्रु पर विजय प्राप्त होगी और वे मित्रवत व्यवहार करने लगेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन यदि मधुमेह की समस्या है तो सतर्क रहें। प्रेम, संतान और व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। हरी वस्तु अपने पास रखें।

कुंभ राशि (Aquarius):

विद्यार्थियों के लिए समय बेहद अनुकूल है। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में भी सफलता के योग हैं। मानसिक रूप से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखें और अत्यधिक भावुक होने से बचें। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि (Pisces):

घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ी कोई बड़ी खरीदारी संभव है। सेहत, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में सकारात्मकता बनी रहेगी। भगवान गणेश की पूजा करना शुभ रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles