Aaj Ka Rashifal 13 July 2026: आज ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए मिले-जुले संकेत दे रही है। मंगल वृषभ राशि में विराजमान हैं, जबकि सूर्य, बुध और चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा आर्द्रा नक्षत्र में राहु के प्रभाव में हैं, जिससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने की संभावना मानी जा रही है। हालांकि, कर्क राशि में उच्च के गुरु शुभ प्रभाव देकर कई कठिनाइयों को कम करने का काम करेंगे। वहीं शुक्र-केतु की युति प्रेम, रिश्तों और मानसिक स्थिति पर असर डाल सकती है। आइए जानते हैं 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि (Aries)
आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। नाक, कान और गले से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। नया कारोबार शुरू करने से बचें। व्यापार में कुछ उलझन महसूस हो सकती है, हालांकि भविष्य में स्थिति बेहतर होगी। प्रेम संबंध और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। निवेश किया जा सकता है। लाल रंग का वस्त्र पहनना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
आज धन हानि की आशंका है, इसलिए निवेश से दूरी बनाएं। वाणी पर संयम रखें और खान-पान में विशेष सावधानी बरतें। फूड पॉइजनिंग जैसी समस्या हो सकती है। कारोबार अच्छा रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में मतभेद संभव हैं। भगवान गणेश की पूजा लाभदायक रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini)
ऊर्जा स्तर सामान्य से कम या अधिक रह सकता है, जिससे मानसिक बेचैनी महसूस हो सकती है। व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा और निवेश के भी योग बन रहे हैं। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। पीली वस्तु या चने की दाल का दान शुभ माना गया है।
कर्क राशि (Cancer)
अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है, जिससे मन परेशान रहेगा। सिरदर्द या आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। निवेश टालना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन और व्यापार दोनों पक्ष अनुकूल रहेंगे। बजरंगबली की पूजा लाभ दे सकती है।
सिंह राशि (Leo)
आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा, जबकि प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी रखें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करना शुभ रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी रखें और नया व्यवसाय शुरू करने से बचें। कार्यक्षेत्र में ऊर्जा थोड़ी कम रहेगी, लेकिन नुकसान की स्थिति नहीं बनेगी। प्रेम जीवन शानदार रहेगा और निवेश के लिए समय अनुकूल है। मां काली की आराधना लाभदायक रहेगी।
तुला राशि (Libra)
जोखिम भरे कार्यों से बचें। यात्रा फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। सम्मान को लेकर सतर्क रहें। व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी और निवेश के लिए समय अनुकूल है। मसूर की दाल या लाल वस्तु का दान शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज परिस्थितियां आपके पक्ष में कम रहेंगी। चोट लगने या किसी परेशानी में फंसने की आशंका है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और निवेश से बचें। व्यापार सामान्य रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करना लाभकारी माना गया है।
धनु राशि (Sagittarius)
जीवनसाथी के स्वास्थ्य और रिश्तों पर ध्यान दें। नौकरी में कोई बड़ा जोखिम न लें। प्रेम संबंधों में दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन पेट और पैरों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। निवेश फिलहाल टालें। शनिदेव की पूजा करें।
मकर राशि (Capricorn)
प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त मिलेगी और अनुभवी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। हालांकि मानसिक तनाव बना रह सकता है। पेट और पैरों का विशेष ध्यान रखें। व्यापार सामान्य रहेगा और प्रेम जीवन भी मध्यम रहेगा। शनिदेव की आराधना शुभ रहेगी।
कुंभ राशि (Aquarius)
बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें और नए रिश्ते की शुरुआत फिलहाल न करें। विद्यार्थियों के लिए दिन भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है। व्यापार अच्छा रहेगा, लेकिन निवेश से बचना बेहतर होगा। पीली वस्तु का दान शुभ रहेगा।
मीन राशि (Pisces)
घर-परिवार में विवाद की संभावना है। जमीन, मकान या वाहन खरीदने का फैसला फिलहाल टाल दें। माता के स्वास्थ्य और अपने सीने से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दें। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। लाल वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा।



