न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अगर आप प्लास्टिक वाला आधार कार्ड यानी Aadhaar PVC Card बनवाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। जनवरी 2026 से आधार PVC कार्ड बनवाना अब पहले की तुलना में महंगा हो गया है। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने इसकी फीस में बढ़ोतरी कर दी है।
आधार PVC कार्ड आजकल काफी लोकप्रिय हो रहा है क्योंकि यह ATM कार्ड जैसा मजबूत, छोटा, टिकाऊ होता है और आसानी से वॉलेट में रखा जा सकता है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग इसे मंगवा रहे हैं।
अब सवाल यह है कि
- नया चार्ज कितना हो गया है?
- आधार PVC कार्ड क्या होता है?
यह भी पढ़े:– एग्जॉस्ट फैन के रास्ते घर में घुसने की कोशिश, चोर छेद में फंसा; पुलिस ने
- इसे घर बैठे ऑनलाइन कैसे ऑर्डर करें?
- और कितने दिनों में यह आपके पते पर पहुंचता है?
आइए, आसान भाषा में पूरी जानकारी समझते हैं।
आधार PVC कार्ड की नई फीस कितनी हो गई?
UIDAI ने आधार PVC कार्ड की फीस में बढ़ोतरी की है।
- पहले शुल्क: ₹50
- नई फीस: ₹75
Waiting for your #AadhaarPVCCard? Don’t worry!
You may now track its delivery status anytime, from anywhere.
Just scan the QR code or visit the link below.To track your dispatch status at source, visit myAadhaar portal : https://t.co/4k2YjTw4BM
To track the delivery status of… pic.twitter.com/6PACvgRylh— Aadhaar (@UIDAI) January 5, 2026
यह शुल्क GST समेत है। नया रेट 1 जनवरी 2026 से लागू हो चुका है। यह फीस myAadhaar पोर्टल या mAadhaar ऐप के जरिए ऑनलाइन ऑर्डर करने पर लागू होगी।



