Wednesday, March 25, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लेस्बियन पत्नी ने महिला प्रेमी के साथ मिलकर कराई किसान पति की हत्या, 60 हजार में दी सुपारी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- फतेहपुर (यूपी) में एक किसान की निर्मम हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मृतक सुमेर सिंह की पत्नी रेनू देवी ने अपनी महिला प्रेमी मालती देवी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और इसके लिए 60 हजार रुपये की सुपारी दी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो हत्यारे अभी फरार हैं।

हत्या का सनसनीखेज खुलासा

14 जनवरी को असोथर थाना क्षेत्र के टीकर गांव में सुमेर सिंह की हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने शव को अरहर के खेत में फेंक दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच के दौरान पता लगाया कि यह हत्या घरेलू और प्रेम संबंध से जुड़ी साजिश थी।

समलैंगिक संबंध और साजिश

पुलिस की जांच में सामने आया कि रेनू देवी और मालती देवी के बीच डेढ़ साल से समलैंगिक संबंध थे। दोनों एक साथ स्वतंत्र जीवन जीना चाहती थीं। मालती देवी की पूर्व में तीन शादियां हो चुकी थीं, फिर भी वह अक्सर सुमेर सिंह के घर आती-जाती और रेनू के साथ समय बिताती थीं। जब परिवार को इस संबंध की जानकारी हुई, तो मालती के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई।

मोबाइल के जरिए योजना बनाई

पुलिस ने बताया कि मालती देवी ने रेनू को एक छोटा कीपैड मोबाइल फोन दिया, जिससे दोनों के बीच लगातार संपर्क बना रहा। इसी दौरान उन्होंने सुमेर सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

यह भी पढ़े:प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव से तलाक का किया दावा, पोस्ट से मचा हड़कंप

इस साजिश को अंजाम देने के लिए मालती ने अपने पुराने परिचित जितेंद्र गुप्ता उर्फ जिद्दी को 60 हजार रुपये की सुपारी दी। 8 हजार रुपये रेनू ने पहले ही नकद दिए, जबकि बाकी रकम हत्या के बाद देने का वादा किया गया।

बेरहमी से हत्या

घटना वाले दिन जितेंद्र गुप्ता अपने साथियों राजू सोनकर और रामप्रकाश के साथ घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही सुमेर मौके पर पहुंचे, आरोपियों ने पहले रस्सी से गला दबाया और फिर चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद शव को अरहर के खेत में फेंककर सभी फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने रेनू देवी, मालती देवी और राजू सोनकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि जितेंद्र गुप्ता और रामप्रकाश की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद की गई। एसपी अनूप सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और दबिश लगातार जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles