Aaj Ka Rashifal 15 April 2026: आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहा है। सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर उच्च स्थिति में हैं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा और स्पष्टता बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। शुक्र भी सूर्य के साथ हैं, जबकि गुरु मिथुन में, केतु सिंह में और चंद्रमा राहु के साथ कुंभ राशि में युति बना रहे हैं। बुध, मंगल और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इन ग्रहों की स्थिति का असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में पड़ेगा।
मेष राशि
आज आपके अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आय में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन नुकसान नहीं होगा। यात्रा कष्टदायक हो सकती है, फिर भी लाभ देगी। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
सरकारी मामलों में सतर्क रहें और विवाद से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन स्थिति नियंत्रण में रहेगी। हरी वस्तु पास रखना लाभकारी रहेगा।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी या राजनीतिक क्षेत्र से लाभ मिलने के योग हैं। हालांकि, थोड़ी आलोचना या अपमान की स्थिति बन सकती है। कुल मिलाकर समय अनुकूल है। शनि देव की पूजा करना लाभ देगा।
कर्क राशि
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। चोट लगने की आशंका है। काली वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा।
सिंह राशि
जीवनसाथी के स्वास्थ्य और रिश्ते पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन थोड़ी अस्थिरता रह सकती है। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। पीली वस्तु रखना शुभ रहेगा।
कन्या राशि
आज आप विरोधियों पर हावी रहेंगे, लेकिन स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में तनाव संभव है। उच्च अधिकारियों से टकराव से बचें। शनि देव की आराधना करना हितकारी होगा।
तुला राशि
सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के करियर में प्रगति के संकेत हैं, लेकिन रिश्तों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। प्रेम संबंधों में बहस से बचें। काली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि
घर में तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी और आपकी स्थिति मजबूत होगी। सूर्य को जल अर्पित करना लाभकारी रहेगा।
धनु राशि
नाक, कान और गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ नकारात्मक लोग बाधा डाल सकते हैं, उनसे सावधान रहें। व्यापार ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मकर राशि
आज धन हानि या पारिवारिक विवाद की स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी और निवेश पर नियंत्रण रखें। अन्य मामलों में दिन अच्छा रहेगा। मां काली की पूजा करना लाभकारी रहेगा।
कुंभ राशि
आज नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान पक्ष बेहतर रहेगा। व्यापार में नई सोच और साहस दिखेगा। सूर्य को जल देना लाभ देगा।
मीन राशि
राजनीतिक और सरकारी क्षेत्र से जुड़ाव बढ़ेगा। हालांकि, अनावश्यक खर्च मानसिक तनाव दे सकते हैं। सिरदर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।



