न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने नोएडा के दादरी में आयोजित रैली में भाजपा पर तीखा निशाना साधा। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि सरकार बिना पूरा काम किए ही परियोजनाओं का उद्घाटन कर रही है।
“आधा-अधूरा एयरपोर्ट उद्घाटन”
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार के पास 9 साल का कोई ठोस हिसाब नहीं है, इसलिए अधूरे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि एयरपोर्ट को एनओसी दिलाने का काम समाजवादी पार्टी की सरकार में हुआ था।
उन्होंने यह भी कहा कि अभी केवल एक फेज का उद्घाटन हुआ है, जबकि आगे कई चरण बाकी हैं।
किसानों के मुद्दे पर सरकार घिरी
सपा प्रमुख ने किसानों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि भविष्य में यदि किसानों की जमीन ली जाएगी तो उन्हें बाजार दर पर मुआवजा दिया जाएगा।
उन्होंने वादा किया कि किसानों को 64% मुआवजा और 4% प्लॉट देने की नीति लागू की जाएगी।
रैली और भीड़ पर उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने भाजपा की रैली पर तंज कसते हुए कहा कि भीड़ जुटाने के लिए सरकारी कर्मचारियों और छात्रों का सहारा लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालयों से छात्रों को बुलाकर रैली में शामिल किया गया।
‘एटीएम’ पर तंज
अपने भाषण में उन्होंने ‘एटीएम’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि इसने देश ही नहीं बल्कि दुनिया को परेशान किया है।
PDA और सामाजिक न्याय की बात
अखिलेश यादव ने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्गों के सम्मान और अधिकारों की बात उठाई। उन्होंने कहा कि 2027 में सरकार बनने पर लखनऊ के रिवर फ्रंट पर महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी।
नौकरी और आरक्षण पर सवाल
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के एजेंडे में रोजगार नहीं है और पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। साथ ही उन्होंने आरक्षण को लेकर भी भाजपा को घेरा।
महिलाओं के लिए बड़े वादे
सपा प्रमुख ने महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक सहायता को लेकर कई घोषणाएं कीं:
- 1090 सेवा को और मजबूत किया जाएगा |
- समाजवादी पेंशन योजना फिर से शुरू होगी |
- गरीब महिलाओं को हर साल ₹40,000 देने का वादा |



