Friday, March 20, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

FASTag एनुअल पास होगा महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी कीमत, जानें नया रेट और पूरी डिटेल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:– देशभर में नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। National Highways Authority of India ने FASTag एनुअल पास की कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी।

कितना महंगा होगा FASTag पास?

अभी FASTag एनुअल पास की कीमत ₹3000 है, जिसे बढ़ाकर ₹3075 कर दिया गया है। यानी अब यूजर्स को ₹75 ज्यादा चुकाने होंगे। यह बदलाव वित्त वर्ष 2026-27 के लिए लागू किया जा रहा है।

यह बढ़ोतरी ‘National Highways Fee Rules 2008’ के तहत होने वाले टोल रिवीजन मैकेनिज्म के अनुसार की गई है।

तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता

NHAI के आंकड़ों के अनुसार 50 लाख से ज्यादा यूजर्स इस पास को एक्टिवेट कर चुके हैं|  इसके अलावा 26.55 करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शन हो चुके हैं | आपको बतादेंकि कुल टोल ट्रांजैक्शन में करीब 28% हिस्सेदारी FASTag एनुअल पास की है| यह दिखाता है कि यह पास तेजी से लोगों की पसंद बन रहा है।

FASTag एनुअल पास क्या है?

FASTag एनुअल पास एक प्रीपेड टोल स्कीम है, जो खासतौर पर कार, जीप और वैन जैसे नॉन-कमर्शियल वाहनों के लिए बनाई गई है।

इस योजना का उद्देश्य टोल प्लाजा पर भीड़ कम करना, वेटिंग टाइम घटाना, भुगतान को आसान बनाना है | इस योजना की शुरुआत Nitin Gadkari द्वारा की गई थी।

कहां-कहां काम करेगा यह पास?

यह पास केवल NHAI और Ministry of Road Transport and Highways के अंतर्गत आने वाले:

  • राष्ट्रीय राजमार्ग (NH)
  • एक्सप्रेसवे पर लागू होगा।

राज्य सरकारों द्वारा संचालित एक्सप्रेसवे (जैसे मुंबई-पुणे या आगरा-लखनऊ) पर सामान्य FASTag की तरह ही टोल कटेगा।

कैसे करें एक्टिवेट?

Indian Highways Management Company Limited के अनुसार:

  • Rajmargyatra ऐप या NHAI पोर्टल पर जाएं
  • FASTag और वाहन की पात्रता जांचें
  • ₹3000 (अभी की दर) का भुगतान करें
  • पेमेंट के 2 घंटे के अंदर पास एक्टिव हो जाएगा

नया FASTag लेने की जरूरत नहीं है, यह आपके मौजूदा टैग पर ही एक्टिव होगा।

कितनी होगी बचत?

  • पास की कीमत: ₹3000
  • कुल यात्रा: 200 टोल
  • प्रति टोल खर्च: लगभग ₹15

पहले 200 टोल पार करने में करीब ₹10,000 खर्च होते थे। इस स्कीम से लगभग ₹7000 तक की बचत हो सकती है।

वैलिडिटी

  • 1 साल या
  • 200 टोल ट्रिप (जो पहले पूरा हो)

बतादेंकि टोल दरों में हर साल संशोधन के नियम के तहत यह मामूली बढ़ोतरी की गई है।

नोट: अगर आप रोज नेशनल हाईवे पर यात्रा करते हैं, तो 31 मार्च से पहले इस पास को खरीदना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles