Thursday, March 19, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘देवेगौड़ा जी ने मोहब्बत हमसे की और शादी मोदी जी के…राज्यसभा में बोले खड़गे, PM भी न रोक सके हंसी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- राज्यसभा में विदाई भाषण के दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भावुक भी नजर आए और उन्होंने अपने खास अंदाज़ में माहौल हल्का भी कर दिया। उनके एक मजाकिया बयान पर पूरे सदन में मुस्कान छा गई, यहां तक कि नरेंद्र मोदी भी हंसी नहीं रोक सके।

‘देवगौड़ा जी ने मोहब्बत हमसे की…’

अपने भाषण के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा का जिक्र करते हुए कहा, “मैं 54 साल से देवगौड़ा जी को जानता हूं। पहले वे हमारे साथ थे, फिर पता नहीं क्या हुआ कि हमसे दूर हो गए। मोहब्बत हमारे साथ की और शादी मोदी जी से कर ली।” उनकी इस टिप्पणी पर सदन में ठहाके गूंज उठे और माहौल हल्का हो गया।

‘सार्वजनिक जीवन में रिटायरमेंट नहीं होता’

खड़गे ने अपने लंबे राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में कोई व्यक्ति न तो रिटायर होता है और न ही थकता है।

उन्होंने बताया कि 54 साल के अनुभव के बावजूद उन्हें आज भी सीखने की जरूरत महसूस होती है।

सहयोग और संवाद पर दिया जोर

अपने संबोधन में खड़गे ने संसदीय मर्यादा और सहयोग की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि सभी सदस्यों को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दूरी बढ़ने से गलतफहमियां पैदा होती हैं, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं हैं।

यह भी पढ़े:- सारा अली खान मंदिर मामले में कूदीं कंगना रनौत;सब सनातनी हैं, लिखने में क्या घबराना

साथियों को किया याद

इस दौरान उन्होंने रामदास अठावले की शैली की सराहना की और शक्ति सिंह गोहिलनीरज डांगी के योगदान को याद किया। साथ ही फूलोदेवी नेताम पर भरोसा जताया कि वे आगे भी वंचित वर्ग की आवाज उठाती रहेंगी।

37 सांसदों का कार्यकाल समाप्त

बता दें कि राज्यसभा के 37 सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। खड़गे ने उम्मीद जताई कि जाने वाले सभी सदस्य भविष्य में भी लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles