बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर हलचल, अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अमित शाह  ने बिहार के डिप्टी सीएम Samrat Choudhary को दिल्ली बुलाया है। राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर तेज होती सियासी चर्चाओं के बीच यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक सम्राट चौधरी रविवार को पटना से दिल्ली जाकर शाह से मुलाकात करेंगे।

दरअसल, Nitish Kumar के राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। माना जा रहा है कि उनके राज्यसभा सांसद बनने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना है, जिसके बाद राज्य में नई सरकार का गठन हो सकता है।

नई सरकार के गठन पर हो सकती है चर्चा

हालांकि गृह मंत्री अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली क्यों बुलाया है, इसकी आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। लेकिन राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन और संभावित मुख्यमंत्री के नाम पर बातचीत हो सकती है।

सम्राट चौधरी फिलहाल बिहार में एनडीए सरकार में नंबर दो की भूमिका में हैं और उनके पास राज्य का अहम गृह विभाग भी है, जो पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास था।

राज्यसभा जाने के बाद बदल सकती है सियासत

हाल ही में नीतीश कुमार ने पटना में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए खुद राज्यसभा जाने की जानकारी दी थी और कहा था कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला है।

इसके बाद मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी की बैठक भी हुई, जिसमें उनके बेटे Nishant Kumar के राजनीति में आने को लेकर भी चर्चा हुई।

16 मार्च को राज्यसभा चुनाव

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होना है। मौजूदा सांसदों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त होगा, जिसके बाद नए सदस्य शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि राज्यसभा सांसद बनने के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं।

नए सीएम की रेस में कई नाम

बिहार में अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होने की संभावना जताई जा रही है। इस रेस में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। वह पिछड़ा वर्ग की कुशवाहा जाति से आते हैं और भाजपा के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं।

यह भी पढ़े:- ईरान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी, राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले—अब नहीं करेंगे हमला

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री Nityanand Rai का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल बताया जा रहा है, जो पार्टी के प्रमुख यादव चेहरे माने जाते हैं।

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि भाजपा अन्य राज्यों की तरह यहां भी किसी नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाकर सभी को चौंका सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles