जीवन रक्षक सम्मान से सम्मानित हुए ‘खाकी वाले गुरुजी’ सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव

अयोध्या/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात और ‘खाकी वाले गुरुजी’ के नाम से चर्चित सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव को उनके सराहनीय सामाजिक कार्यों के लिए जीवन रक्षक सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान जनपद गाजीपुर के शहनाई पैलेस में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन एवं जीवन रक्षक सम्मान समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

फरवरी माह की पहली तारीख को आयोजित इस कार्यक्रम में जीवन रक्षक फाउंडेशन द्वारा सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अभिनव सिन्हा ने माल्यार्पण कर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

वर्तमान में जनपद अयोध्या स्थित पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में तैनात रणजीत यादव को यह सम्मान सुरक्षा के साथ सेवा भावना को आगे बढ़ाने और रक्तदान के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है। समाजसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयासों के चलते उन्हें यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान प्राप्त हुआ।

सम्मान ग्रहण करते हुए रणजीत यादव ने जीवन रक्षक फाउंडेशन, कार्यक्रम आयोजक शीर्ष दीप शर्मा और गाजीपुर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान न केवल मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि समाज और देश के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी देते हैं।

यह भी पढ़े:- पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? सीएम योगी का स्पष्ट संदेश: जो जिस भाषा में समझे उसी…

उन्होंने यह सम्मान अपने माता-पिता, गुरुजनों, परिवार और मित्रों को समर्पित किया। उनकी इस उपलब्धि को पुलिस विभाग के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सराहना मिल रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles