एपस्टीन फाइल्स से फिर हड़कंप, नई सूची में ट्रंप की बेटी इवांका, एलन मस्क समेत कई बड़े नाम शामिल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अमेरिका में जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों ने एक बार फिर राजनीतिक और कॉरपोरेट गलियारों में हलचल मचा दी है। अमेरिकी न्याय विभाग (US Department of Justice) ने एपस्टीन से संबंधित दस्तावेजों का नया और अंतिम बैच सार्वजनिक किया है, जिसमें कई हाई-प्रोफाइल नाम सामने आए हैं।

लाखों पन्नों का डेटा सार्वजनिक

न्याय विभाग की ओर से जारी इस नए बैच में करीब 30 लाख से अधिक पेज, 1.8 लाख तस्वीरें और लगभग 2000 वीडियो क्लिप्स शामिल हैं। ये सभी दस्तावेज एपस्टीन से जुड़े जांच रिकॉर्ड, ईमेल, गवाहियों और टिप्स का हिस्सा बताए जा रहे हैं। एपस्टीन की 2019 में जेल में मौत के बाद ये फाइलें FBI और न्याय विभाग के पास सुरक्षित थीं, जिन्हें बाद में पारदर्शिता कानून के तहत सार्वजनिक किया गया।

दस्तावेज क्या हैं एपस्टीन फाइल्स?

एपस्टीन फाइल्स उन जांच कागजात को कहा जाता है, जिनमें नाबालिगों के यौन शोषण और मानव तस्करी से जुड़े एक कथित नेटवर्क की जांच से संबंधित जानकारी दर्ज है। अधिकारियों के मुताबिक, इन दस्तावेजों में दर्ज कई बातें आरोप, दावे या असत्यापित सूचनाओं के रूप में मौजूद हैं, जिनकी पुष्टि होना जरूरी नहीं है।

किन-किन नामों का हुआ उल्लेख?

नई जारी फाइलों में कई जाने-माने नाम सामने आए हैं—

  • डोनाल्ड ट्रंप: दस्तावेजों में उनके नाम का उल्लेख एक पुराने आरोप से जुड़े बयान के संदर्भ में किया गया है। यह विवरण एक तीसरे पक्ष की रिपोर्ट पर आधारित बताया गया है और इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
  • इवांका ट्रंप: एक ईमेल के सब्जेक्ट लाइन में उनका नाम उनके पति जैरेड कुशर और एक किताब से जुड़े संदर्भ में दर्ज है।

यह भी पढ़े:- सुपरजेट डील के बाद बड़ा संकेत! क्या भारत के आकाश में दिखेगा दुनिया का सबसे चर्चित फाइटर

  • एलन मस्क: फाइलों में उनका नाम एपस्टीन से जुड़े संभावित संपर्क या यात्रा से जुड़े संदर्भ में आया है, हालांकि किसी आरोप का सीधा उल्लेख नहीं किया गया है।
  • बिल गेट्स: दस्तावेजों में उनके खिलाफ लगाए गए कुछ दावों का जिक्र है, जिन्हें पहले भी सार्वजनिक बहस का हिस्सा माना गया है।

अन्य चर्चित हस्तियां

इनके अलावा फाइलों में कई अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक नेताओं, उद्योगपतियों, कलाकारों और बुद्धिजीवियों के नाम भी दर्ज हैं। इनमें एहुद बाराक, लैरी समर्स, बिल रिचर्डसन, प्रिंस एंड्र्यू, सारा फर्ग्यूसन, माइकल जैक्सन, मिक जैगर, केविन स्पेसी, डायना रॉस, क्रिस टकर, वुडी एलन, रिचर्ड ब्रैनसन, पीटर थील, लेस वेक्सनर, नोम चॉम्स्की और स्टीफन हॉकिंग जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

अमेरिकी न्याय विभाग ने साफ किया है कि इन दस्तावेजों में दर्ज नामों का अर्थ यह नहीं है कि संबंधित व्यक्ति अपराध में शामिल हैं। कई जानकारियां जांच के दौरान मिली टिप्स, ईमेल या गवाहियों का हिस्सा हैं, जिनकी सत्यता की पुष्टि जरूरी नहीं है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles