Wednesday, March 25, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में कल चलेगा विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान, बूथों पर BLO दिखाएंगे ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए शनिवार को विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। बूथों पर मतदाताओं को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट दिखाई जाएगी और मौके पर ही आवेदन की सुविधा दी जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक बूथ पर बीएलओ समय से उपस्थित रहें। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मृतक, स्थानांतरित या अनुपस्थित पाए गए 2.89 करोड़ मतदाताओं के नामों की बूथवार सूची प्रदर्शित की जाएगी।

जो नागरिक 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, वे मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भर सकेंगे। वहीं, मृत्यु या अन्य कारणों से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और पता या अन्य विवरण संशोधन के लिए फॉर्म-8 की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं।

नोटिस का जवाब देने पहुंचे केवल 35 प्रतिशत मतदाता

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान न होने वाले 1.04 करोड़ मतदाताओं को चरणबद्ध तरीके से नोटिस भेजी जा रही है। पहले चरण में भेजी गई 25 लाख से अधिक नोटिसों में से केवल 35 प्रतिशत मतदाता ही जवाब देने पहुंचे हैं।

यह भी पढ़े:- महोबा में जल शक्ति मंत्री से हुई नोकझोंक के बाद नाराज़ विधायक बृजभूषण, बोले– जरूरत

मतदाताओं की कम उपस्थिति के पीछे दूर बनाए गए सुनवाई केंद्र, नौकरीपेशा और व्यापारियों की व्यस्तता जैसे कारण सामने आ रहे हैं।

एक बार अनुपस्थित रहने पर मिलेगा दोबारा मौका

निर्वाचन आयोग ने एईआरओ को निर्देश दिए हैं कि यदि कोई मतदाता तय तारीख पर उपस्थित नहीं हो पाता है तो उसे दूसरी तारीख दी जाए, ताकि बिना जवाब के किसी का नाम मतदाता सूची से न हटे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles