Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार का प्लेन क्रैश, लैंडिंग के समय हुआ हादसा

Ajit Pawar Plane Crash News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़े एक विमान हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।

घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में विमान एक खेत में गिरा हुआ दिखाई दे रहा है, जहां से धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी बताया जा रहा है। हालांकि, अब तक अजित पवार की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे बारामती

सूत्रों के अनुसार, डिप्टी सीएम अजित पवार किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बारामती पहुंचे थे। बारामती को पवार परिवार का राजनीतिक गढ़ माना जाता है। अजित पवार इसी क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।

यह भी पढ़े:- चार धाम यात्रा पर स्थिति स्पष्ट, हिंदुओं के साथ सिख, बौद्ध और जैन श्रद्धालुओं को ही 

2025 विधानसभा चुनाव में दर्ज की थी जीत

गौरतलब है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में अजित पवार ने अपने भतीजे युगेंद्र पवार को हराकर जीत हासिल की थी। हादसे की खबर के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल प्रशासन या डिप्टी सीएम कार्यालय की ओर से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। घायलों की संख्या और हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

नोट: यह खबर शुरुआती सूचनाओं पर आधारित है। आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles