Friday, July 31, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Aaj Ka Rashifal 20 January 2026:ग्रहों की चाल से 7 राशियों पर असर, सावधानी जरूरी

Aaj Ka Rashifal 20 January 2026:- आज 20 जनवरी 2026, मंगलवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति काफी खास बनी हुई है। केतु मिथुन राशि में स्थित हैं, जबकि सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल और चंद्रमा एक साथ मकर राशि में विराजमान हैं, जिससे ग्रहों का बड़ा संयोग बन रहा है। वहीं राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इन ग्रह स्थितियों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। आज कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल—

मेष राशि

आज कारोबार में थोड़ी असहजता महसूस हो सकती है, लेकिन किसी बड़े नुकसान के योग नहीं हैं। अंततः परिणाम आपके पक्ष में जाएंगे। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थितियां अनुकूल रहेंगी। स्वास्थ्य और व्यापार सामान्य से अच्छे रहेंगे। नीली वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा।

वृषभ राशि

भाग्य का साथ कभी मिलेगा तो कभी कमजोर लगेगा। सामाजिक मान-सम्मान को लेकर सावधानी बरतें। स्वास्थ्य, प्रेम जीवन और व्यापार संतोषजनक रहेंगे। यात्रा से तुरंत लाभ न दिखे, लेकिन भविष्य में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। शनिदेव को नमन करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन थोड़ा सावधानी से निकालने की जरूरत है। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। व्यापार सामान्य रूप से चलता रहेगा। काली मां को प्रणाम करें और हरी वस्तु अपने पास रखें।

कर्क राशि

नौकरीपेशा लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में सुस्ती रहेगी। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन अंत में स्थिति संभल जाएगी। लाल वस्तु साथ रखें और काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि

आज का समय थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। हालांकि प्रेम जीवन, संतान और व्यापार की स्थिति मजबूत रहेगी। अंततः विजय आपके पक्ष में होगी। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि

मन अशांत रह सकता है। बच्चों की सेहत या पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। प्रेम संबंधों में मतभेद संभव हैं। विद्यार्थियों के लिए निर्णय लेना कठिन हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और व्यापार अच्छा चलेगा। हरी वस्तु पास रखना लाभदायक होगा।

तुला राशि

घर-परिवार में कलह के संकेत मिल रहे हैं। नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव महसूस हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। प्रेम, संतान और व्यापार औसत रहेंगे। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज पराक्रम दिखाने का दिन है। फिलहाल परिणाम की चिंता न करें, मेहनत का फल आगे मिलेगा। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। नीली वस्तु का दान शुभ रहेगा।

धनु राशि

आज जुआ, सट्टा या किसी भी प्रकार के जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। आर्थिक नुकसान की आशंका है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मुख या दांत संबंधी परेशानी हो सकती है। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

मन में बेचैनी, घबराहट और क्रोध की स्थिति बनी रह सकती है। मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार में स्थिरता रहेगी। काली मां को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि

आज का दिन अनुकूल नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। खर्चों में वृद्धि और कर्ज की चिंता रहेगी। सरकारी मामलों में सावधानी बरतें। काली मां को प्रणाम करें और सूर्य को जल अर्पित करें।

मीन राशि

आय के नए अवसर बनेंगे, हालांकि शुरुआत में रुकावट महसूस हो सकती है। एक-दो दिन में स्थिति बेहतर हो जाएगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में सकारात्मक बदलाव आएगा। यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। काली मां को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles