हिंदुस्तान में मंदिर नहीं बनेगा, तो क्या पाकिस्तान में बनेगा,लालगढ़ पर निशिकांत दुबे का बड़ा ऐलान

देवघर, झारखंड/सर्वोदय न्यूज़:- झारखंड के देवघर जिले में लालगढ़ मोहल्ला स्थित मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर विवाद गरमाया हुआ है। हाल ही में मंदिर जीर्णोद्धार को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हुई थी, जिसमें पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया था। इस मामले में गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने तंज कसा और बड़ा ऐलान किया है।

निशिकांत दुबे का लालगढ़ पर बयान

भाजपा सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर ट्वीट कर बताया कि 31 जनवरी 2026 सुबह 8 बजे माघ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि पर वह स्वयं लालगढ़ जाकर मंदिर के रुके हुए निर्माण कार्य को फिर से शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मंदिर भव्य और सुंदर होगा तथा मधुपुर का सबसे ऊँचा मंदिर बनकर तैयार होगा।

यह भी पढ़े:- बंगाल में पीएम मोदी ने भरी हुंकार; घुसपैठियों को उनके देश वापस भेजना होगा,

दुबारा उन्होंने जोर देकर लिखा, “अनुसूचित जाति के अपने ज़मीन पर यदि हिंदुस्तान में मंदिर नहीं बनेगा, तो क्या पाकिस्तान में बनेगा। हो जाओ तैयार, हम हैं भगवा के झंडाबरदार।”

मंदिर जीर्णोद्धार पर विवाद

मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर विवाद बुधवार रात से शुरू हुआ था। आरोप है कि स्थानीय लोग और कुछ राजनीतिक दलों के समर्थक मंदिर निर्माण को लेकर तनाव बढ़ा रहे थे। इस दौरान झड़प में पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए 7 लोगों को हिरासत में लिया। निशिकांत दुबे ने कांग्रेस, झामुमो और राजद पर हमलावर रुख अपनाते हुए कहा कि हिंदू झारखंड में अपनी जमीन पर मंदिर भी नहीं बना पा रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles