यूपी में सर्दी के बीच स्कूलों को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब खुलेंगे सभी स्कूल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में शीतकालीन अवकाश के बाद अब स्कूलों के दोबारा खुलने को लेकर स्थिति साफ हो गई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के स्कूल शुक्रवार से खुल जाएंगे। राजधानी लखनऊ में प्राथमिक स्कूलों की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जाएंगी।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में 24 जनवरी से द्वितीय सत्र की परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके साथ ही जनवरी महीने में ही निपुण एसेसमेंट भी सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा।

गौरतलब है कि यूपी में प्राइमरी स्कूल 28 दिसंबर से बंद चल रहे थे। इसमें 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक का शीतकालीन अवकाश भी शामिल था। इसके अलावा कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन के आदेश पर कई जिलों में कक्षा 8 तक के स्कूल 11 जनवरी तक बंद रखे गए थे। कुछ स्थानों पर कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल भी ठंड बढ़ने पर अस्थायी रूप से बंद किए गए थे और स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया था।

यह भी पढ़े:- डिंपल यादव ने मनाया 48वां जन्मदिन, सादगी और देसी अंदाज़ ने एक बार फिर जीता दिल

अब शुक्रवार से प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक सभी स्कूल दोबारा खुल जाएंगे। इस समय हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं भी चल रही हैं, जबकि प्राइमरी स्कूलों में परीक्षा और मूल्यांकन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

प्रयागराज में अभी बंद रहेंगे स्कूल

हालांकि, प्रयागराज जिले में स्थिति अलग है। यहां 16 जनवरी से 20 जनवरी तक कक्षा 1 से 12 तक सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। प्रयागराज के जिलाधिकारी ने बताया कि माघ मेले के आयोजन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

डीएम के अनुसार, खिचड़ी पर्व और मौनी अमावस्या के कारण शहर में भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है, इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। प्रशासन ने इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles