नौकरीपेशा लोगों के बीच सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्मॉल सेविंग स्कीम में से एक है पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)। इस योजना में निवेश कर लंबे समय में अच्छा बचत और रिटर्न हासिल किया जा सकता है। हाल ही में केंद्र सरकार ने PPF समेत अन्य स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों को लेकर तिमाही निर्णय लिया है।
ब्याज दरें बनी अपरिवर्तित
केंद्र सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों को जारी रखा है, जो 1 जनवरी, 2026 से 31 मार्च, 2026 तक लागू रहेंगी। यह लगातार सातवीं तिमाही है जब ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
- सुकन्या समृद्धि योजना: 8.2%
- तीन साल की सावधि जमा (FD): 7.1%
- PPF: 7.1%
- डाकघर बचत जमा योजना: 4%
- किसान विकास पत्र (KVP): 7.5% (115 महीने में मैच्योर)
- राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC): 7.7%
- मासिक आय योजना (MIS): 7.4%
यह भी पढ़े:- UP SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम नहीं दिखा तो घबराएं नहीं, 1.77 लाख बूथों पर
PPF की खास बातें
- PPF 7.1% सालाना ब्याज दर पर सुरक्षित निवेश विकल्प है।
- इसमें मूलधन और ब्याज पर 100% गारंटी मिलती है।
- ब्याज का भुगतान समय-समय पर नहीं बल्कि जमा राशि के साथ बढ़ता रहता है।
- मिनिमम लॉक-इन पीरियड: 15 साल (इसके बाद 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है)।
- सालाना योगदान सीमा: ₹1.50 लाख (PAN पर अधिकतम)।
- मिनिमम निवेश राशि: ₹500 प्रति वर्ष।
इस स्कीम की लोकप्रियता का मुख्य कारण है इसकी सुरक्षा, निश्चित ब्याज दर और लंबी अवधि में धनराशि में बढ़ोतरी।



