नीला ड्रम मर्डर केस पर बनी वेब सीरीज, इस तारीख को OTT पर होगी रिलीज

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- मेरठ के चर्चित नीला ड्रम मर्डर केस पर आधारित वेब सीरीज अब दर्शकों के सामने आने जा रही है। यह वेब सीरीज ‘हनीमून से हत्या’ नाम से OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर 9 जनवरी को रिलीज होगी। सीरीज मेरठ के सौरभ हत्याकांड की घटनाओं पर आधारित है, जिसने देशभर में व्यापक चर्चा बटोरी थी।

जानकारी के मुताबिक, इस मामले को लेकर अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी शॉर्ट फिल्म और कंटेंट तैयार किए जा रहे हैं। हालांकि, ZEE5 की यह सीरीज सबसे पहले फुल-लेंथ वेब फॉर्मेट में रिलीज हो रही है।

क्या है नीला ड्रम केस

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में 3 मार्च 2025 की रात सौरभ की हत्या का मामला सामने आया था। आरोप है कि सौरभ की पत्नी मुस्कान ने अपने साथी साहिल के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। मामले के सामने आने के बाद यह केस ‘नीला ड्रम हत्याकांड’ के नाम से देशभर में चर्चित हो गया।

यह भी पढ़े:- नोएडा में सैमसंग कंपनी के कोरियाई मैनेजर की हत्या, लिव-इन पार्टनर पर चाकू 

घटना के बाद दोनों आरोपी कुछ समय के लिए बाहर चले गए थे, लेकिन 18 मार्च 2025 को पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तब से दोनों आरोपी मेरठ जेल में बंद हैं और केस की सुनवाई ट्रायल कोर्ट में जारी है।

कोर्ट में जारी है सुनवाई

सौरभ हत्याकांड में जिला जज कोर्ट में सुनवाई जारी है। अब तक 15 गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। मामले के विवेचक इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी की गवाही दर्ज की जा चुकी है, जिस पर जिरह शेष है। अगली सुनवाई में इसी पर जिरह होने की संभावना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles