Wednesday, March 25, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर बनने का मौका, 1352 पदों पर भर्ती शुरू

न्यूज़ डेस्क/ सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के लिए 1352 पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upprpb.in पर उपलब्ध है।

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) पास होना अनिवार्य है।
  • इसके साथ कंप्यूटर संबंधित योग्यता में से कोई एक: DOEACC/NIELIT से “O” लेवल कंप्यूटर सर्टिफिकेट, कंप्यूटर इंजीनियरिंग / आईटी / इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा (सरकारी मान्यता प्राप्त)

वर्गानुसार पदों का वितरण

श्रेणी पद संख्या
सामान्य (UR) 545
EWS 134
OBC 364
SC 283
ST 26
कुल 1352

वेतनमान: लेवल-4, ₹25,500 – ₹81,100 प्रति माह

आयु सीमा (01 जुलाई 2026)

  • न्यूनतम: 18 वर्ष
  • अधिकतम: 28 वर्ष
  • SC/ST/OBC उम्मीदवारों को सरकारी नियमों अनुसार 5 वर्ष की छूट

यह भी पढ़े:- हजारों फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर सरकार को करोड़ों का नुकसान, STF ने

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / EWS / OBC: ₹500
  • SC / ST: ₹400
  • भुगतान: डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा (OMR आधारित)

  • 200 अंक, 160 प्रश्न
  • विषय: सामान्य ज्ञान, मानसिक योग्यता, रीजनिंग और कंप्यूटर विज्ञान
  • न्यूनतम अंक: 40%

टाइपिंग टेस्ट (क्वालिफाइंग)

  • हिंदी: 25 शब्द प्रति मिनट
  • अंग्रेजी: 30 शब्द प्रति मिनट
  1. दस्तावेज सत्यापन
  2. मेडिकल और चरित्र प्रमाणन
  3. फाइनल मेरिट लिस्ट

कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले OTR (One Time Registration) करें।
  2. OTR लॉगिन से कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के लिए आवेदन फॉर्म भरें।
  3. वेबकैम से लाइव फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  4. आवश्यक शैक्षणिक और आरक्षण प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  5. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  6. फॉर्म का प्रीव्यू देखकर सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें।

क्यों है यह भर्ती खास?

  • स्थायी सरकारी नौकरी के साथ अच्छी सैलरी और प्रमोशन संभावना
  • पुलिस विभाग में सम्मानजनक करियर
  • तकनीकी और कंप्यूटर पृष्ठभूमि वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles