‘जिसका मुझे था इंतजार..’, शिवराज सिंह ने गाया गाना,अब मैं बिल्कुल फ्री

सर्वोदय/मध्य प्रदेश:- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सीहोर जिले के भैरुंदा में जनता को कई बड़ी घोषणाएं कीं। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
सगाई का जश्न और सरकारी योजनाए
शिवराज सिंह ने कार्यक्रम के दौरान एक गाना भी गाया: “जिसका मुझे था इंतजार, वो घड़ी आ गई”। उन्होंने कहा कि अब वह बिल्कुल फ्री हो चुके हैं क्योंकि उनके दोनों बेटों की शादी हो चुकी है और घर में बहुरानी आ गई है।
उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि सभी को मकान दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, “मेरा सपना था कि बहनों के लिए मकान बने। इस साल सीहोर में 10 हजार मकान, भैरूंदा में 7 हजार और बुधनी में 2 हजार मकान बनेंगे।”
आर्थिक सशक्तिकरण का वादा
शिवराज सिंह ने लाड़ली बहनों के लिए भी एक खास वादा किया। उन्होंने कहा कि बहनों की आय बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे और ” बहनों को लखपति बनाना है। अब 15 हजार की आमदनी होने पर भी मकान मिलेगा।”
विकास का संकल्प
शिवराज सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश के विकास के बारे में चर्चा की और कहा कि “हमारा संकल्प है कि हर गांव को गरीबी से मुक्त बनाना है।”इसके साथ ही, उन्होंने क्षेत्र में रेल और राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की जानकारी दी और लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर शिवराज ने सभी से 5 साल में एक बार चुनाव कराने का समर्थन भी मांगा, जिससे विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया जा सके।
उनकी यह पहल और घोषणाएं प्रदेश के लिए एक नई दिशा को रेखांकित करती हैं और उनकी सरकार का उद्देश्य गरीबों और बहनों के जीवन में सुधार लाना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles