Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोडीन सिरप मामले में सीएम योगी का सपा पर तीखा हमला, विधानसभा में दिखाईं तस्वीरें

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। चर्चा के दौरान सीएम ने आरोप लगाया कि इस पूरे नेटवर्क के तार समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने आरोपियों के नाम लेते हुए कहा कि बर्खास्त पुलिसकर्मी आलोक और अमित का सीधा संबंध सपा से है।

विधानसभा में हंगामे के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपियों में शामिल अमित यादव की अखिलेश यादव के साथ तस्वीरें मौजूद हैं। यह कहते हुए उन्होंने सदन में फोटो दिखाकर विपक्ष को घेरा। सीएम ने कहा कि माफिया और अवैध कारोबार से किसके संबंध हैं, यह किसी से छिपा नहीं है।

मुख्यमंत्री योगी ने आरोप लगाया कि इस केस का मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल भी समाजवादी पार्टी से जुड़ा रहा है और वह सपा के पूर्व प्रत्याशी अमित यादव का कारोबारी साझेदार है। अमित यादव वाराणसी कैंट से सपा का प्रत्याशी रह चुका है। इस दौरान सपा विधायकों ने लगातार विरोध दर्ज कराया, लेकिन सीएम ने अपना बयान जारी रखा।

सीएम ने बताया कि इस नेटवर्क में मिलिंद यादव भी शामिल है, जो शुभम जायसवाल का करीबी बताया जा रहा है। मिलिंद यादव का मोबाइल नंबर शैली ट्रेडर्स के जीएसटी रजिस्ट्रेशन में दर्ज है, जिससे पूरे गिरोह की कड़ियां जुड़ती हैं।

यह भी पढ़े:- कफ सिरप केस में CM योगी का सपा पर कड़ा प्रहार, बोले– किसी को फातिहा पढ़ने लायक भी

गौरतलब है कि विधानसभा में अनुपूरक बजट के साथ नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने नियम 56 के तहत कोडीन सिरप की अवैध तस्करी पर चर्चा की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया। इस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जरूरत पड़ी तो बुलडोजर की कार्रवाई भी होगी।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश इस मामले में देश का पहला राज्य है, जहां इतने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अब तक 332 दुकानों पर छापेमारी हुई है, जिनमें से 136 के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। अब तक 77 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और बाकी की तलाश जारी है।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में कोडीन सिरप के दुरुपयोग से किसी की मौत नहीं हुई है, जबकि राज्य के बाहर ऐसे मामले सामने आए हैं। उन्होंने वाराणसी, सहारनपुर, गाजियाबाद, कानपुर और लखनऊ के कुछ थोक विक्रेताओं के नाम भी सदन में लिए और कहा कि जांच लगातार आगे बढ़ रही है।

विपक्ष के शोरगुल के बीच सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग इस सिरप का इस्तेमाल नशे और मनोरंजन के लिए कर रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और एक भी अपराधी कानून से नहीं बचेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles