कोहरे में सावधानी जरूरी, वाहन की रफ्तार रखें नियंत्रित

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अयोध्या में कोहरे की बढ़ती समस्या को देखते हुए परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को सतर्क करने की मुहिम शुरू कर दी है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) डॉ. आरपी सिंह ने लोगों से अपील की है कि घने कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

एआरटीओ डॉ. सिंह ने बताया कि कोहरे में वाहन की हेडलाइट और इंडिकेटर का सही तरीके से उपयोग करना बेहद जरूरी है। धुंध के समय येलो लाइट का प्रयोग करें और वाहन की गति हमेशा नियंत्रण में रखें। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कोहरा और बढ़ सकता है, ऐसे में लापरवाही हादसों का कारण बन सकती है।

यह भी पढ़े:- स्मृति मंधाना ने बनाया नया कीर्तिमान, T20I में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली

उन्होंने वाहन चालकों को ओवरटेक करने से बचने की सलाह दी और कहा कि सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर अवश्य लगाए जाएं, जिससे कोहरे में भी दूर से वाहन नजर आ सके। डॉ. सिंह ने यह भी चिंता जताई कि कई अनट्रेंड चालक बिना उचित प्रशिक्षण और टेस्ट के ही सड़क पर वाहन ले आते हैं, जिसके चलते बीते समय में कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

एआरटीओ ने लोगों से अपील की कि सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें। नियमों का पालन कर और सतर्कता बरतकर ही कोहरे के मौसम में सड़क हादसों से बचा जा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles