Sunday, May 10, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोतवाली के सामने भोजपुरी गाने पर बनी रील, स्कॉर्पियो के बोनट पर बैठी दिखीं पूर्व सभासद

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। बच्चे हों या बड़े, युवक हों या महिलाएं—हर कोई रील बनाने में जुटा है। लेकिन कई बार यह शौक नियमों और सुरक्षा को दरकिनार कर खतरनाक रूप ले लेता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से सामने आया है, जहां शाहाबाद कोतवाली के सामने एक युवती द्वारा बनाई गई रील ने हड़कंप मचा दिया है।

रविवार को सामने आए करीब 45 सेकंड के वायरल वीडियो में युवती पहले शाहाबाद कोतवाली के मुख्य गेट के सामने भोजपुरी गाने “देहलू तू हमके फंसा, 100 नम्बर बुलाके” पर रील बनाती नजर आती है। इसके बाद वह सड़क पर चल रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी के बोनट पर बैठकर वीडियो शूट करती दिखाई देती है। हालांकि इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि सर्वोदय न्यूज़ नहीं करता। यह वायरल न्यूज़ पर आधारित है |

बताया जा रहा है कि यह घटना शाहाबाद कस्बे की है, जहां बाजार और सड़क पर भारी आवाजाही के बीच यह खतरनाक स्टंट किया गया। वीडियो में साफ दिखता है कि स्कॉर्पियो एक मिठाई की दुकान के सामने से गुजरती है और बोनट पर बैठी युवती बेफिक्र होकर कैमरे के सामने पोज देती रहती है। वीडियो के एक हिस्से में युवती हाथ में एयरगन लिए भी नजर आती है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई।

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यूजर्स ने इसे पुलिस के सामने खुलेआम कानून और यातायात नियमों का उल्लंघन बताया और शाहाबाद पुलिस व यातायात विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की। कई लोगों ने सवाल उठाया कि कोतवाली के ठीक सामने इस तरह की घटना कैसे हो गई और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इसे क्यों नहीं रोका।

यह भी पढ़े:- घर बैठे मिलेंगी आयुष सेवाएं, यूपी सरकार का नया ऐप बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बनेगा राहत

मामले के तूल पकड़ने के बाद हरदोई पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से बयान जारी किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के निर्देश प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद को दिए गए हैं और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वीडियो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पूर्व सभासद होने की चर्चा

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला का नाम किरण है, जो शाहाबाद के खेड़ा मोहल्ले से नगर पालिका की पूर्व सभासद रह चुकी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में चुनाव भी लड़ा था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा।

प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो पुराने बताए जा रहे हैं। उच्च अधिकारियों से दिशा-निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्कॉर्पियो वाहन की तलाश जारी है। जानकारी मिली है कि दुर्घटना के बाद वाहन हरदोई में किसी वर्कशॉप में रिपेयरिंग के लिए खड़ा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles