Sunday, May 17, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने CM नीतीश को दी धमकी, कहा–नीतीश माफी मांग लें वरना…,

न्यूज़ डेस्क/ सर्वोदय न्यूज़:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े हिजाब विवाद ने अब अंतरराष्ट्रीय मोड़ ले लिया है। इस मामले में पाकिस्तान का कुख्यात डॉन शहजाद भट्टी भी कूद पड़ा है। उसने एक वीडियो जारी कर सीएम नीतीश कुमार को खुली धमकी दी है और कहा है कि अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी, तो आगे की जिम्मेदारी उनकी होगी।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोमवार को पटना में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान यह विवाद सामने आया। मुख्यमंत्री सचिवालय ‘संवाद’ में आयोजित इस कार्यक्रम में एक हजार से ज्यादा नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे थे।

इसी दौरान जब नवनियुक्त महिला चिकित्सक नुसरत परवीन नियुक्ति पत्र लेने मंच पर पहुंचीं, तो उन्होंने चेहरे पर हिजाब पहन रखा था। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “ये क्या है?” और कथित तौर पर उनके चेहरे से हिजाब हटा दिया।

वीडियो हुआ वायरल, मचा सियासी बवाल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। महिला चिकित्सक इस घटना से असहज नजर आईं, जिसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों ने उन्हें तुरंत मंच से अलग कर दिया।

यह भी पढ़े:- IND vs SA T20: आज इतिहास रच सकती है टीम इंडिया, या फिर 19 दिसंबर तक टलेगा फैसला

इस दौरान मुख्यमंत्री के पास खड़े उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उन्हें रोकने की कोशिश करते नजर आए। मामला सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार पर सवाल खड़े किए।

पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की धमकी

इसी विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने एक वीडियो जारी किया। वीडियो में उसने कहा,
“सबने देखा है कि बिहार में क्या हुआ। एक बड़े पद पर बैठा शख्स एक मुस्लिम महिला के साथ कैसा व्यवहार करता है। बाद में मुझ पर आरोप लगाए जाते हैं। उस व्यक्ति के पास अब भी मौका है कि वह उस महिला और बच्ची से माफी मांगे। अगर आज माफी नहीं मांगी गई, तो जिम्मेदार संस्थानों को कार्रवाई करनी चाहिए। फिर ये मत कहना कि चेतावनी नहीं दी गई थी।”

कौन है शहजाद भट्टी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शहजाद भट्टी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला है और उस पर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप लगते रहे हैं। सोशल मीडिया पर वह खुद को इस्लाम और पाकिस्तान का सिपाही बताता है और कई बार विवादित बयान देता रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles