Dhruandhar Box Office Collection Day 12: 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। रिलीज के 12वें दिन भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी इस फिल्म ने अब वर्ल्डवाइड कलेक्शन से सभी को चौंका दिया है।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का परचम
‘धुरंधर’ ने भले ही ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ की ओपनिंग ली हो, लेकिन कुछ ही दिनों में फिल्म ने 100, 300 और 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। खास बात यह है कि वर्किंग डे होने के बावजूद मंगलवार को फिल्म ने शानदार कमाई दर्ज की, जिससे ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं।
यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 17 December: इन 5 राशियों को मिलेगी खुशखबरी, कारोबार में
सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने मंगलवार को दुनियाभर में 35 करोड़ रुपये की कमाई की। आमतौर पर वीकडेज पर इतनी बड़ी कमाई कर पाना किसी भी हिंदी फिल्म के लिए आसान नहीं होता। इसके साथ ही ‘धुरंधर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 623.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
12 दिनों में बदला बॉक्स ऑफिस का गणित
अक्सर देखा जाता है कि बड़ी फिल्में भी कुछ हफ्तों बाद बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ने लगती हैं, लेकिन ‘धुरंधर’ की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। फिल्म न सिर्फ भारत में, बल्कि ओवरसीज मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।
फिल्म की जबरदस्त सफलता के पीछे सबसे बड़ा कारण इसका लगातार बना हुआ बज और विवादों में बनी चर्चा मानी जा रही है। जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ रही है, दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है, जिसका सीधा असर इसकी कमाई पर दिख रहा है।
इंडिया और ओवरसीज में अब तक का कलेक्शन
- भारत में नेट कलेक्शन: 411 करोड़
- भारत में ग्रॉस कलेक्शन: 493.5 करोड़
- ओवरसीज कलेक्शन: 130 करोड़
- वर्ल्डवाइड कुल कमाई: 623.5 करोड़
‘धुरंधर’ के आगे बॉक्स ऑफिस पर ‘अखंडा 2’, ‘किस किसको प्यार करूं 2’ और ‘शोले: द फाइनल कट’ जैसी फिल्मों की हालत कमजोर नजर आ रही है।



