UP Police SI Bharti 2025-26: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर आ गई है। लंबे समय से चल रहा परीक्षा तारीख का इंतजार अब खत्म हो चुका है। आधिकारिक घोषणा के अनुसार यूपी पुलिस एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित होगी।
भर्ती से जुड़ी हर जानकारी और नोटिफिकेशन अभ्यर्थी UP Police Recruitment Board की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
UP Police SI परीक्षा सिलेबस और पैटर्न
लिखित परीक्षा इस भर्ती की सबसे अहम प्रक्रिया है, क्योंकि अंतिम चयन इसी के आधार पर होता है।
- परीक्षा मोड: ऑनलाइन CBT
- कुल प्रश्न: 160
- कुल अंक: 400
- समय: 120 मिनट (2 घंटे)
- निगेटिव मार्किंग: नहीं
- परीक्षा पास करने के लिए:
- हर सेक्शन में कम से कम 35% अंक
- कुल मिलाकर 50% अंक
लिखित परीक्षा के चार मुख्य खंड
- सामान्य हिंदी – 40 प्रश्न, 100 अंक
- सामान्य ज्ञान व संविधान – 40 प्रश्न, 100 अंक
- संख्यात्मक/मानसिक योग्यता – 40 प्रश्न, 100 अंक
- मानसिक अभिरुचि/तार्किक क्षमता – 40 प्रश्न, 100 अंक
यह भी पढ़े:- तीन IPS और पांच सीओ, 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने तीन गावों को घेरा
इस संरचना से पता चलता है कि परीक्षा उम्मीदवार की भाषा, कानून की बेसिक समझ, गणितीय दिमाग और लॉजिकल सोच की पूरी जाँच करती है।
शारीरिक क्षमता परीक्षा (PST & PET)
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को PST और PET के लिए बुलाया जाएगा।
PST (Physical Standard Test)
- पुरुष: कद 168 सेमी, छाती 79 सेमी (बिना फुलाए), 84 सेमी (फुलाकर)
- महिलाएं: कद 152 सेमी
PET (Physical Efficiency Test)
- पुरुष: 4.8 किमी दौड़ 28 मिनट में
- महिलाएं: 2.4 किमी दौड़ 16 मिनट में
PET क्वालिफाइंग नेचर का होता है, यानी अंक नहीं जोड़ते, लेकिन इसे पास करना अनिवार्य है।
तीनों स्तर पर तैयारी जरूरी
सब इंस्पेक्टर के पद पर अंतिम चयन लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट से होता है। इसलिए अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे सिलेबस की पूरी समझ, पुराने पेपर्स का विश्लेषण और फिजिकल टेस्ट की तैयारी तीनों पर बराबर ध्यान दें।



