तीन IPS और पांच सीओ, 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने तीन गावों को घेरा, इन लोगो को दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:– मथुरा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के तीन गांवों—देवसेरस, मालीपुरा और नगला अतिया—में गुरुवार सुबह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस ऑपरेशन में 300 से अधिक पुलिसकर्मी, 3 IPS और 5 CO शामिल थे। पुलिस ने गांवों को चारों तरफ से घेरकर लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा।

42 लोग हिरासत में

करीब 42 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से 8 पहले से साइबर अपराध में वांछित थे। पुलिस इन लोगों के मोबाइल और अन्य डिजिटल डेटा की जांच कर रही है। ग्रामीणों में पुलिस की इतनी बड़ी संख्या देखकर डर और हड़कंप मच गया।

ऑपरेशन टटलू

एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देश पर दो टीमों ने सुबह करीब 5 बजे सर्च ऑपरेशन टटलू चलाया। इस ऑपरेशन का उद्देश्य साइबर ठगी में संलिप्त अपराधियों को पकड़ना था।

  • पहली टीम: एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत के नेतृत्व में, एसपी सुरक्षा राज कुमार अग्रवाल, CO महावन संजिव राय, CO छाता भूषण वर्मा, 4 इंस्पेक्टर और 1 प्लाटून पीएसी शामिल।

  • दूसरी टीम: एसपी अपराध अवनीश मिश्रा के नेतृत्व में, एसपी यातायात मनोज यादव, CO मांट आशीष शर्मा, CO ट्रैफिक पीपी सिंह, 4 इंस्पेक्टर और 1 प्लाटून पीएसी शामिल।

छापेमारी और बरामदगी

इस छापेमारी में करीब ढाई दर्जन मोबाइल बरामद किये साथ ही कुछ लोगों के पास से असलहा भी जब्त किये| साइबर व सर्विलांस टीम मोबाइल डेटा और नंबरों की जानकारी जुटा रही है |

एसपी देहात और प्रभारी एसएसपी सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि 42 हिरासत में लिए गए संदिग्धों में 5 नाबालिग भी शामिल थे। जिनसे अपराध का सबूत नहीं मिला, उन्हें रात को छोड़ दिया गया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस अन्य आसपास के गांवों में भी साइबर ठगों की तलाश कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles