अर्शदीप सिंह ने फेंका 13 गेंदों वाला ओवर, टी20 में दर्ज किया शर्मनाक रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय तेज़ गेंदबाज अर्शदीप सिंह गुरुवार 11 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 13 गेंदों का ओवर फेंककर चर्चा में आ गए। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलते हुए अर्शदीप ने टी20 इंटरनेशनल इतिहास में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया।

इस ओवर में उन्होंने 6 लीगल गेंदें और 7 वाइड फेंकी, जो कि टी20 क्रिकेट में भारत के किसी भी गेंदबाज के लिए नया और शर्मनाक रिकॉर्ड है। अर्शदीप ऐसे पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक ओवर में 13 गेंदें फेंकी हों।

टी20 इतिहास में नंबर दो रिकॉर्ड

दुनिया में सिर्फ एक और गेंदबाज ऐसा कर चुका है। अफगानिस्तान के नवीन उल हक ने पिछले साल जिम्बाब्वे के खिलाफ 13 गेंदों का ओवर फेंका था, जिसमें 6 वाइड और 1 नो-बॉल शामिल थी।

यह भी पढ़े:- मोदी राज में गरीबी हुई दूर, पर मुस्लिमों से ज्यादा अब हिन्दू ही गरीब! 

इससे पहले, साउथ अफ्रीका के सिसांडा मागला ने 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ 12 गेंदों का ओवर फेंका था। अर्शदीप ने इस रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए नवीन उल हक को भी पीछे छोड़ दिया।

मैच में प्रदर्शन

अर्शदीप के पहले दो ओवर में 20 रन गए थे। ड्रिंक्स ब्रेक के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें फिर गेंदबाजी के लिए लगाया, लेकिन उनके 11वें ओवर में 18 रन खर्च हो गए। इसमें: 7 रन वाइड से 1 छक्का, 3 सिंगल और 1 डबल शामिल थे| इस ओवर का नकारात्मक असर टीम इंडिया की ओवर रेट और फील्डिंग स्थिति पर भी पड़ा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles