अनिरुद्धाचार्य की मुश्किलें बढ़ीं, महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी मामले में कोर्ट ने परिवाद स्वीकार किया

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  महिलाओं पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की कानूनी कठिनाइयां बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ मथुरा की अदालत में दायर किया गया परिवाद अब स्वीकार कर लिया गया है। यह परिवाद अखिल भारत हिंदू महासभा, आगरा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर द्वारा दायर किया गया था, जिसे अदालत ने सुनवाई के लिए मंजूरी दे दी है।

1 जनवरी को दर्ज होंगे बयान

अदालत इस मामले में 1 जनवरी को वादी के बयान दर्ज करेगी। परिवाद अक्तूबर में तब दाखिल किया गया था जब अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने बेटियों और महिलाओं को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां की थीं।

यह भी पढ़े:- पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर शाहजहांपुर में गिरफ्तार, रात 2 बजे ट्रेन 

वीडियो वायरल होते ही देशभर में कई संगठनों ने विरोध जताया था। विवाद बढ़ने पर अनिरुद्धाचार्य ने सफाई दी थी कि वह महिलाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।

सीजेएम कोर्ट में दाखिल हुआ परिवाद

मीरा राठौर ने यह परिवाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) उत्सव गौरव राज की अदालत में दाखिल किया था। अधिवक्ता मनीष गुप्ता के मुताबिक, सुनवाई के बाद अदालत ने परिवाद स्वीकार कर लिया है। उन्होंने इसे कानूनी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

अगली सुनवाई 1 जनवरी को होगी, जिसमें वादी के बयान दर्ज किए जाएंगे। कोर्ट की मंजूरी के बाद अनिरुद्धाचार्य को अब इस मामले में कानूनी प्रक्रिया का सामना करना होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles