न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने मंगलवार को वंदे मातरम् को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला किया। एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, “वो जो बोलना चाहते हैं, बोल लेते हैं। लेकिन जब अपना क्रेडेंशियल साबित नहीं कर पाते, तो दूसरों पर उंगली क्यों उठाते हैं?”
चौधरी ने कहा कि वंदे मातरम् बोलने का दावा अब उन्हीं लोग कर रहे हैं जो “घुटना टेककर और विलायतियों से संपर्क में” रहकर खुद को बचाते रहे। उन्होंने सवाल उठाया कि “इस देश की आजादी के समय ये कहां थे? क्या किसी ने जेल जाया?”
यह भी पढ़े:- बिजली चोरी रोकने और वसूली बढ़ाने पर इंजीनियरों की जवाबदेही तय,…..तभी प्रमोशन
सांसद ने आगे कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जेल में रहते हुए देश का इतिहास लिखा, जबकि वर्तमान में कुछ लोग संसद में फर्जी पेपर लाते हैं और पढ़े-लिखे होने का दिखावा करते हैं। चौधरी ने BJP पर आरोप लगाया कि उनकी पार्टी “धोखेबाज” है और अब जाकर वे वंदे मातरम् बोल रहे हैं।
मनीष तिवारी ने उठाया SIR और चुनावों का मुद्दा
वहीं कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया और चुनाव संबंधी मुद्दों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा: चुनाव आयोग के पास पूरे राज्य या देश में SIR कराने का कानूनी औचित्य नहीं है। EVM पर लोगों का भरोसा नहीं है, इसलिए 6 प्रदेशों में चुनाव होने जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि चुनाव पेपर बैलेट पर कराए जाएं। सरकारी पैसा चुनाव से पहले लोगों के खातों में जाता है, इसे रोका जाना चाहिए।



