Monday, March 30, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

17 साल बाद महिला के पेट से निकाली गई कैची, KGMU के डॉक्टरों ने बचाई जान

सर्वोदय/लखनऊ:- राजधानी लखनऊ में प्राइवेट अस्पतालों की लापरवाही से जुड़ी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिसमें कभी इलाज के दौरान मरीज की मौत तो कभी इलाज के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की खबरें आती हैं। अब लखनऊ के इंदिरानगर स्थित श्री मेडिकल केयर अस्पताल में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां 17 साल पहले एक महिला के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने पेट में कैची छोड़ दी थी। शुरुआत में यह दर्द ऑपरेशन का हिस्सा समझा गया, लेकिन जब महिला को लंबे समय तक दर्द की समस्या हुई, तो जांच के दौरान पेट में कैची होने की बात सामने आई। इसके बाद KGMU के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर महिला की जान बचाई।
2008 में हुआ था ऑपरेशन, उसके बाद शुरू हुई समस्याएं
इंदिरानगर के अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि उनकी पत्नी का ऑपरेशन 26 फरवरी 2008 को श्री राम हॉस्पिटल में गर्भावस्था के दौरान किया गया था। शुरुआत में सब कुछ ठीक था, लेकिन कुछ समय बाद पेट में दर्द और अन्य समस्याएं उत्पन्न होने लगीं। उन्होंने कई डॉक्टरों से इलाज कराया, लेकिन समस्या में कोई राहत नहीं मिली।
X-Ray में पेट में कैची का पता चला, KGMU ने बचाई जान
अरविंद ने बताया कि लंबे समय तक दर्द से परेशान होकर उन्होंने अपनी पत्नी का एक्स-रे कराया, जिसमें पेट में कैची का पता चला। इसके बाद 25 मार्च को उन्होंने अपनी पत्नी को लखनऊ के KGMU अस्पताल में भर्ती कराया। 26 मार्च को KGMU के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर पेट में फंसी कैची को बाहर निकाला और महिला की जान बचाई। इस घटना के बाद अरविंद ने गुरुवार को गाजीपुर थाने में श्री राम हॉस्पिटल के खिलाफ तहरीर दी और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।’ यह मामला अस्पतालों की लापरवाही और मरीजों की जान से खिलवाड़ करने का एक और उदाहरण बनकर सामने आया है, जिसमें अस्पताल की गलतियों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles