‘रेड 2’ का टीजर हुआ रिलीज, अजय देवगन और रितेश देशमुख के बीच का टशन देख फैंस बोले-

सर्वोदय/मनोरंजन:-  अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ का पहला टीजर शुक्रवार को रिलीज किया गया, और इसके साथ ही फैंस में खलबली मच गई है। फिल्म की रिलीज एक मई को होगी, और टीजर में दोनों सितारों के बीच दमदार टशन की झलक दिखती है। इसके अलावा, यो यो हनी सिंह का म्यूजिक भी इस टीजर में जोश भरने का काम कर रहा है।टीजर में दिखाया गया है कि अजय देवगन के किरदार रामेश्वर सिंह को जेल में कैद किया गया है, और वह अपनी अगली रेड की तैयारी कर रहे हैं। अजय ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, “74वीं रेड और 4200 करोड़ रुपये। इस बार बाजी सबसे बड़ी होगी।”
टीजर की शुरुआत बाइक के शॉट से होती है, जिसमें एक आवाज आती है, “ये टैक्स का मामला फाइल देकर तभी के तभी सुलझाया जा सकता था।” इसके बाद एक और शख्स बोलता है, “क्या जरूरत थी सरकारी अफसर के लिए राजा जी की फौज बुलाने की?” फिर स्क्रीन पर रामेश्वर सिंह (सौरभ शुक्ला) जेल में नजर आते हैं और कहते हैं, “किसका नाम ले लिया सुबह-सुबह।” इसके बाद अजय देवगन का धमाकेदार एंट्री सीन आता है।
फिल्म में रितेश देशमुख ने दादाभाई नामक खौफनाक नेता का किरदार निभाया है, जिसके साथ अजय का क्लैश देखने को मिलेगा। दोनों फोन पर एक-दूसरे को धमकियां देते हुए नजर आते हैं।
टीजर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है। एक फैन ने लिखा, “अरे ये तो मजेदार टीजर है,” जबकि दूसरे ने कहा, “इंतजार नहीं हो रहा।” एक और फैन ने रितेश देशमुख की एक्टिंग की तारीफ करते हुए लिखा, “रितेश ने टीजर में ही कमाल कर दिया।” अब दर्शक फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, खासकर अजय और रितेश के बीच होने वाली टक्कर को देखने के लिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles