PM मोदी को इंटरनेशनल मंच पर ‘चायवाला’ दिखाने वाला AI वीडियो बना विवाद का कारण; बीजेपी बोली-कांग्रेस ने दोहराई 2014 की गलती

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कांग्रेस नेताओं द्वारा साझा किए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक AI जनरेटेड वीडियो ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। इस वीडियो में पीएम मोदी को एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर चाय बेचते हुए दिखाया गया है। बीजेपी ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री की आर्थिक और सामाजिक पृष्ठभूमि का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

वीडियो को कांग्रेस नेताओं रागिनी नायक और रेणुका चौधरी ने अपने एक्स अकाउंट्स पर शेयर किया था, जिसके बाद भाजपा ने इसे “ओबीसी समुदाय के प्रति अपमान” करार दिया।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री के पद पर देख ही नहीं पा रही है, जो साधारण और गरीब परिवार से आया हो। उन्होंने आरोप लगाया कि “कांग्रेस के नामदार इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे कि एक कामदार देश का नेतृत्व कर सकता है। इसी हताशा में वे बार-बार पीएम मोदी का व्यक्तिगत मजाक उड़ाते हैं।”

उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस नेता पहले भी कई बार पीएम और उनके परिवार पर व्यक्तिगत हमले कर चुके हैं।

2014 का ‘चायवाला’ विवाद फिर चर्चा में

AI वीडियो सामने आते ही 2014 का वह बयान भी फिर से सुर्खियों में आ गया है, जब कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने नरेंद्र मोदी के “चायवाला” बैकग्राउंड पर तंज कसा था। उस बयान के बाद कांग्रेस को भारी राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ा था।

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 3 December 2025: जानें आज का दिन सभी राशियों पर क्या डालेगा प्रभाव

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पीएम मोदी पर निजी हमले अक्सर उलटे ही पड़ते हैं, और भाजपा इन्हें अपने समर्थन गठबंधन को मजबूत करने के लिए मुद्दा बना लेती है।
इस बार भी भाजपा ने इस AI वीडियो को प्रधानमंत्री की ओबीसी पहचान से जोड़कर मुद्दा उठाना शुरू कर दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles