हीलियम गुब्बारों के साथ हवा में उड़ गया दो साल का बच्चा! तीन घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, वीडियो वायरल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में दावा किया गया है कि एक पारिवारिक समारोह के दौरान दो साल का बच्चा हीलियम गुब्बारों को पकड़ते-पकड़ते आसमान में उड़ गया। घटना से जुड़ा फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है और आशंका जताई जा रही है कि यह एआई जनरेटेड वीडियो भी हो सकता है। बावजूद इसके, यह वीडियो एक महत्वपूर्ण संदेश देता है कि गुब्बारों या किसी भी हल्की-फुल्की चीज़ों के साथ बच्चों की लापरवाही किस तरह बड़ा खतरा बन सकती है।

कैसे हुई यह कथित घटना?

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि हीलियम गुब्बारों का गुच्छा पकड़कर खड़ा एक छोटा बच्चा अचानक हवा में ऊपर उठने लगता है। देखते ही देखते बच्चा आसमान में काफी ऊँचाई तक पहुंच जाता है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Spotnews (@spotnews24)

दावा किया गया है कि बच्चे के ऊपर जाते ही परिजन घबरा गए और तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि करीब तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।

अधिकारियों ने दी चेतावनी

वायरल वीडियो के बाद विशेषज्ञ और अधिकारी माता-पिता से अपील कर रहे हैं कि बच्चों को हीलियम गुब्बारों के साथ अकेला न छोड़ें | ऐसे आयोजनों में विशेष सतर्कता बरतें| गुब्बारों की संख्या और आकार पर ध्यान रखें| क्योंकि सिर्फ कुछ सेकंड की लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है।

यह भी पढ़े:- “पत्नी आनंद का साधन…” WIFE का फुल फॉर्म बताकर विवादों में फंसे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,

एआई वीडियो भी हो सकता है

चूंकि हाल के दिनों में एआई से बने वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, इसलिए इस वीडियो को भी लेकर सवाल उठ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के वीडियो देखने वालों को हमेशा सावधान रहना चाहिए और तथ्यात्मक पुष्टि के बिना किसी भी दावे को सच नहीं मानना चाहिए।

ऐसे वीडियो भले ही असली हों या एआई से बने हों, लेकिन यह घटना माता-पिता के लिए सीख है कि छोटे बच्चों की सुरक्षा में कोई भी कमी खतरनाक साबित हो सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles