Saturday, February 21, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खुशखबरी! Aadhaar में मोबाइल नंबर बदलने का झंझट खत्म! UIDAI ने शुरू की नई सुविधा, घर बैठे सिर्फ 2 मिनट में होगा अपडेट

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  Aadhaar आज देश में पहचान और वेरिफिकेशन का सबसे बड़ा आधार बन चुका है। बैंकिंग से लेकर मोबाइल कनेक्शन, सरकारी योजनाओं से लेकर ऑनलाइन सर्विसेज तक सभी जगह Aadhaar आधारित OTP वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ती है। लेकिन कई बार मोबाइल नंबर बदल जाने, खो जाने या बंद हो जाने पर Aadhaar से लिंक नंबर काम नहीं करता और जरूरी प्रक्रियाएं अटक जाती हैं।

अब 2025 में UIDAI ने बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए अब सेवा केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी। नई Aadhaar App के लॉन्च के बाद UIDAI मोबाइल नंबर अपडेट की सुविधा घर बैठे, बिना किसी दस्तावेज के, केवल OTP + Face Authentication के आधार पर देने की तैयारी में है। यानी अब लंबी लाइनों, अपॉइंटमेंट और कागज़ी औपचारिकताओं से छुटकारा।

 किन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा?

यह सुविधा उन लोगों के लिए गेम-चेंजर साबित होगी-जिनका पुराना नंबर बंद हो गया है, जिन्होंने नया नंबर ले लिया है| जिनके पास Aadhaar केंद्र तक जाने का समय नहीं है| वरिष्ठ नागरिक या ऐसे लोग जिन्हें बाहर जाने में कठिनाई होती है| UIDAI का उद्देश्य Aadhaar से जुड़ी सेवाओं को अधिक डिजिटल, सुरक्षित और तुरंत उपलब्ध कराना है।

नया Aadhaar App: क्या-क्या है खास?

UIDAI के नए ऐप में कई अहम फीचर्स शामिल किए गए हैं-एक ऐप में कई Aadhaar प्रोफाइल जोड़ने की सुविधा, बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक का विकल्प (बेहतर सुरक्षा के लिए) बिना पेपर के QR आधारित Aadhaar शेयरिंग , Face Authentication से तुरंत मोबाइल नंबर अपडेट | तेज़ और सुरक्षित वेरिफिकेशन सिस्टम|

ध्यान रखने योग्य बातें

सुविधा आसान है, लेकिन कुछ बातें जरूरी हैं- फिंगरप्रिंट, आइरिस या फोटो अपडेट अब भी केवल Enrollment Centre पर ही होगा| अगर आपका पुराना नंबर बंद है और OTP नहीं आ रहा, तो पहले नजदीकी केंद्र पर पहचान की पुष्टि करनी होगी | अपडेट के बाद SMS/नोटिफिकेशन आने तक Aadhaar संबंधित वेरिफिकेशन रोक दें | ऐप केवल Google Play Store / App Store से ही डाउनलोड करें |

मोबाइल नंबर अपडेट क्यों जरूरी है?

Aadhaar से जुड़ा मोबाइल नंबर कई महत्वपूर्ण सेवाओं में काम आता है- बैंक खाता KYC, नया मोबाइल सिम, UPI एक्टिवेशन, PAN-Aadhaar लिंकिंग, LPG सब्सिडी, DigiLocker, पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी योजनाएं, IT रिटर्न ई-फाइलिंग गलत या बंद नंबर इन सभी सेवाओं में बाधा बन सकता है।

Aadhaar App से मोबाइल नंबर अपडेट कैसे होगा?

UIDAI की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार प्रक्रिया कुछ इस प्रकार होगी-Aadhaar App डाउनलोड करें (Play Store/App Store से)

यह भी पढ़े:- कुछ सीटों पर ‘जीतकर भी हार’ की स्थिति संभव,महाराष्ट्र में चुनावी 

  1. ऐप खोलकर अपना 12-डिजिट Aadhaar नंबर दर्ज करें
  2. कैमरे के सामने फेस ऑथेंटिकेशन करें
  3. नया मोबाइल नंबर भरें
  4. उस नंबर पर भेजे गए OTP को एंटर करें
  5. स्क्रीन पर मैसेज दिखेगा—
    “Mobile Number Updated Successfully”

पूरी प्रक्रिया लगभग 2 मिनट में पूरी हो जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles