Aaj Ka Rashifal 28 Nov 2025: पंचांग और ग्रह-नक्षत्रों की गणना पर आधारित दैनिक राशिफल में आज 12 राशियों के जातकों के लिए नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंधों और कई शुभ-अशुभ घटनाओं की भविष्यवाणी की गई है। ज्योतिषाचार्य, वास्तु एवं अंक ज्योतिष विशेषज्ञ आचार्य अभिषेक भट्ट ने बताया कि शुक्रवार, 28 नवंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही | राशि स्वामी: मंगल | शुभ रंग: नीला
आज का दिन धन के लिहाज से अनुकूल रहेगा। अचानक लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। बिजनेस में बड़ी डील फाइनल होने के योग बन रहे हैं।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान | राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: हरा
दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा, लेकिन सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। किसी मित्र की सलाह पर सोच-समझकर ही कदम उठाएं। परिवार में नए मेहमान के आगमन की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु | राशि स्वामी: बुध | शुभ रंग: लाल
खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद साबित होगी। नया काम शुरू करने का विचार पनप सकता है। वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन किसी से उधार लेकर वाहन न चलाएं। किसी अजनबी पर तुरंत भरोसा न करें।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक | राशि स्वामी: चंद्र | शुभ रंग: ग्रे
वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखें। कला और कौशल में निखार आएगा। परिवार में शुभ कार्यक्रम होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और लिया हुआ कर्ज भी उतार सकते हैं।
सिंह (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी | राशि स्वामी: सूर्य | शुभ रंग: आसमानी
काम पर ध्यान केंद्रित करें। किसी सहकर्मी से अनावश्यक विवाद हो सकता है। विद्यार्थी प्रतियोगिताओं में सफलता पा सकते हैं। किसी शुभ कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती | राशि स्वामी: बुध | शुभ रंग: गुलाबी
व्यापार में लाभ और नई साझेदारी के योग हैं। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से अटका काम पूरा होगा। आंखों से संबंधित समस्या पर ध्यान दें। किसी के कहने में आकर निर्णय न लें।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित | राशि स्वामी: शुक्र | शुभ रंग: सफेद
लंबे समय से रुके कार्यों को पूरा करने का दिन है। कानूनी मामलों में राहत मिलेगी। छात्रों को उच्च शिक्षा में सफलता मिल सकती है। नए काम गति पकड़ेंगे। संतान से जुड़ी बाधाएं दूर होंगी। यात्रा के दौरान अहम जानकारी मिल सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय | राशि स्वामी: मंगल | शुभ रंग: लाल
दिन चिंता से भरा रह सकता है, लेकिन पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। किसी नए कार्य को शुरू करने की इच्छा बनेगी। वित्तीय लेन-देन सोच-समझकर करें। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराना लेनदेन निपट सकता है। नई नौकरी के संकेत हैं।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु | राशि स्वामी: गुरु | शुभ रंग: पीला
कामकाज में आपकी पहचान बढ़ेगी। बिजनेस में योजनाओं में बदलाव करेंगे। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का कार्यक्रम बन सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मित्रों से पुराना विवाद उभर सकता है। बिजनेस में अजनबियों पर भरोसा न करें।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित | राशि स्वामी: शनि | शुभ रंग: गुलाबी
कामकाज में ध्यान देना होगा। सरकारी कार्य समय पर पूरे होने से राहत मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है। दूसरों के मामलों में दखल न दें। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में कुछ परेशानी हो सकती है।
कुंभ (Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी | राशि स्वामी: शनि | शुभ रंग: लाल
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। धन वृद्धि के योग हैं। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में समय से पहले कार्य पूरा कर सराहना पाएंगे। घर के अटके काम पूरे होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद साथ रहेगा।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील | राशि स्वामी: बृहस्पति | शुभ रंग: गोल्डन
दिन अनुकूल है। नया काम शुरू करेंगे, जो लाभदायक रहेगा। बिजनेस में प्रगति होगी। विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। धन संबंधी समस्याएं खत्म होंगी। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। मनोकामना पूर्ण हो सकती है।



