राजा भैया के अस्तबल में पहुंचा नया ‘ट्रोजन’ घोड़ा, तिलक-आरती के साथ हुआ शाही स्वागत

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की राजनीति की प्रभावशाली हस्ती और जनसत्ता दल के प्रमुख राजा भैया के अस्तबल में नया ट्रोजन घोड़ा पहुंचा, जिसका बेहद पारंपरिक और शाही तरीके से स्वागत किया गया। स्वयं राजा भैया ने नए घोड़े का तिलक, आरती और नारियल फोड़कर स्वागत किया। घोड़े के आगमन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आकर्षक ‘ट्रोजन’ घोड़ा, कीमत लगभग 30 लाख

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजा भैया के अस्तबल में पहुंचे इस घोड़े की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। यह घोड़ा देखने में काफी आकर्षक है और उसी राजसी परंपरा का हिस्सा है जिसका पालन भारतीय राजपरिवारों में वर्षों से होता आ रहा है।

वीडियो में राजा भैया को घोड़े का तिलक करते, आरती उतारते और घोड़े को अस्तबल में प्रवेश दिलाते देखा जा सकता है। कहा जाता है कि पहले भी राजघरानों में घोड़े को सेना या अस्तबल का हिस्सा बनाने से पूर्व इसी तरह की विधि की जाती थी।

राजा भैया के अस्तबल में पहले से मौजूद हैं 11 घोड़े

खबरों के मुताबिक, राजा भैया के अस्तबल में पहले से ही 11 शानदार घोड़े हैं, जिनकी कीमत 20 से 30 लाख रुपये तक है। अब इस नए ट्रोजन के शामिल होने के बाद उनकी संग्रह सूची में एक और शानदार घोड़ा जुड़ गया है।

छह साल की उम्र से है घुड़सवारी का शौक

राजा भैया को घुड़सवारी बचपन से ही प्रिय रही है। बताया जाता है कि केवल 6 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार घुड़सवारी सीखी थी।
कुंडा के महल में अपने बचपन के दिनों में वे अक्सर अस्तबल तक पहुंच जाते थे और अपने पसंदीदा घोड़े पर बैठने की जिद करते थे। आज भी वे बेहतरीन घुड़सवारी करते हैं। उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल फोटो भी उनके इसी जुनून को दर्शाती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles