Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अजम खान और अब्दुल्ला को जेल की सजा के बाद भड़के अखिलेश यादव, यूपी सरकार पर साधा निशाना

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  सपा नेता अजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को दो पैन कार्ड मामले में सात साल की सजा सुनाए जाने के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर तीखा हमला बोला। अखिलेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि सत्ता के अहंकार में जो लोग अन्याय और अत्याचार करते हैं, उन्हें एक दिन प्रकृति अपने फैसले से कठोर दंड देती है।

अखिलेश ने लिखा— “सत्ता के गुरूर में जो नाइंसाफ़ी और जुल्म की हदें पार कर देते हैं, वो एक दिन क़ुदरत के फ़ैसले की गिरफ्त में आकर बेहद बुरे अंत की ओर जाते हैं। सब देख रहे हैं।”

यह भी पढ़े: ढाका में शेख हसीना को सजा के बाद बढ़ा तनाव, यूनुस सरकार 

मंगलवार दोपहर एमपी-एमएलए स्पेशल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आजम और अब्दुल्ला दोनों को धोखाधड़ी का दोषी ठहराते हुए सात साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। फैसला सुनते ही दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने दर्ज कराया था मामला

भाजपा नेता और वर्तमान विधायक आकाश सक्सेना ने 2019 में सिविल लाइंस थाने में अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर दो पैन कार्ड बनवाने का केस दर्ज कराया था। आरोप यह भी था कि दोनों पैन कार्डों का उपयोग अलग-अलग समय पर किया गया।

ट्रायल एमपी–एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा था, जहां बहस पूरी होने के बाद मंगलवार को अदालत ने दोनों को तलब कर अपना फैसला सुनाया। कोर्ट के जज शोभित बंसल ने दोनों को दोषी करार दिया। एडीजीसी संदीप सक्सेना के अनुसार अदालत ने दोनों को सात साल की कैद और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles