यूपी के 52 जिलों में घर के पास मिलेगी इलाज की सुविधा, योगी सरकार की नई सौगात

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शहरी क्षेत्रों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य सौगात का ऐलान किया है। राज्य के 52 जिलों में जल्द ही 424 नए अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर (Urban Ayushman Arogya Mandir) शुरू किए जा रहे हैं।
इन केंद्रों के शुरू होने से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को अब घर के नजदीक ही प्राथमिक इलाज और जांच की सुविधा मिल सकेगी।

15–20 हजार की आबादी पर एक केंद्र

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रत्येक 15 से 20 हजार की शहरी आबादी पर एक अर्बन आयुष्मान केंद्र स्थापित किया जाएगा। इन केंद्रों के जरिए लोगों को डोर-स्टेप हेल्थ सर्विस यानी घर के पास ही चिकित्सा परामर्श, दवा और जांच की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़े:- दिल्ली धमाके को राहुल गांधी ने बताया ‘हादसा’, जताया दुख -पढ़ें क्या

इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मरीजों को 14 प्रकार की जांचें, फ्री परामर्श, और टेली-कंसल्टेंसी के माध्यम से बड़े चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह भी उपलब्ध कराई जाएगी।

112 करोड़ रुपये से अधिक का बजट

इन केंद्रों के संचालन के लिए सरकार ने 112 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मंजूर की है।यह केंद्र 52 जिलों के 187 शहरों और कस्बों में खोले जा रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, इन केंद्रों के शुरू होने से जिलों के बड़े अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम होगा और लोगों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार

इन अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से सरकार का लक्ष्य शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है। सरकार का कहना है कि इससे गरीब और निम्न आय वर्ग के नागरिकों को समय पर इलाज उपलब्ध हो सकेगा और राज्य में आयुष्मान भारत मिशन को नई गति मिलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles