सरयू नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, मची चीख-पुकार – लोगों की सूझबूझ से बचीं सभी की जान | Video

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार सुबह सरयू नदी में बड़ा हादसा टल गया। देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी एक डेंगी नाव नदी के बीचोंबीच पलट गई, जिससे अफरातफरी मच गई।
नाव में करीब एक दर्जन श्रद्धालु सवार थे, लेकिन स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता से सभी की जान बच गई।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु सरयू नदी के पार के गांव से बरहज घाट पर स्नान और पूजन के लिए आ रहे थे। सुबह करीब 8 बजे नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। नाव पलटते ही चीख-पुकार मच गई और श्रद्धालुओं का सामान पानी में बहने लगा। स्थानीय लोगों और घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने तुरंत नदी में कूदकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

अधिक सवारियां और पानी भरना बना हादसे का कारण

बरहज थाना के सीओ राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि हादसे की वजह छोटी नाव में ज्यादा सवारियां बैठाना और नाव में पानी भर जाना था।

यह भी पढ़े:- राजस्थान का सब्जीवाला बना करोड़पति: दोस्त से उधार लेकर खरीदा टिकट, पंजाब में लगी ₹11

उन्होंने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद नाविक ने छोटी डेंगी नाव से लोगों को लाने की कोशिश की थी। फिलहाल नाविक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्रतिबंध के बावजूद चल रहीं छोटी नावें

बरहज घाट सरयू नदी के बाउंड्री क्षेत्र में आता है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए आते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रशासन की रोक के बावजूद छोटी नावें नदी में संचालित की जा रही थीं। लोगों ने कहा कि यह हादसा एक गंभीर चेतावनी है और आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

वीडियो हुआ वायरल

इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें नाव पलटने और लोगों द्वारा बचाव कार्य करते हुए दृश्य देखे जा सकते हैं। प्रशासन ने कहा है कि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles