न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम मंगलवार शाम दिल्ली पहुंची, जहां बुधवार को टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी। भारत ने रविवार को नवी मुंबई में खेले गए आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विश्व कप खिताब जीता।
दिल्ली में हुआ वर्ल्ड चैंपियनों का भव्य स्वागत
मुख्य कोच अमोल मजूमदार के नेतृत्व में टीम जब दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची, तो वहां खिलाड़ियों का गुलाब की पंखुड़ियों और ढोल-नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
#WATCH | Delhi: World Cup-winning Indian Women’s Cricket Team arrives at a hotel in Delhi. The players received a grand welcome at the hotel.
Team India lifted its maiden ICC Women’s World Cup trophy on November 2. pic.twitter.com/qY0tgSSq42
— ANI (@ANI) November 4, 2025
जेमिमा रॉड्रिग्स, राधा यादव और स्नेह राणा होटल ताज पैलेस पहुंचने पर संगीत की थाप पर झूमती नजर आईं।
चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली पहुंची टीम इंडिया
भारतीय टीम स्टार एयर की विशेष चार्टर्ड फ्लाइट (S5 8328) से मुंबई से दिल्ली पहुंची। इस एयरलाइन ने महिला विश्व कप के दौरान टीमों के लिए कई चार्टर्ड फ्लाइट्स का संचालन किया था।
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। केवल मीडिया कर्मियों को ही विशेष GA टर्मिनल में प्रवेश की अनुमति दी गई थी।
कड़े सुरक्षा इंतजाम
दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने टीम के होटल रूट पर सघन जांच की। डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल यूनिट ने भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। टीम होटल ताज पैलेस में ठहरी है, जहां खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का विशेष स्वागत किया गया।
#WATCH | Delhi: Players of the World Cup-winning Indian Women’s Cricket Team cut a cake and dance as they arrive at a hotel in Delhi. pic.twitter.com/RQBbfQm4jY
— ANI (@ANI) November 4, 2025
PM मोदी से मुलाकात आज शाम
टीम बुधवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक निवास पर मिलेगी। इस दौरान पीएम मोदी टीम को सम्मानित करेंगे और खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देंगे।
यह भी पढ़े:- कल है कार्तिक पूर्णिमा, जानिए कब तक रहेगा स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और क्या है इस दिन का महत्व
मुलाकात के बाद खिलाड़ी अपने-अपने शहर लौट जाएंगे। शेफाली वर्मा नगालैंड रवाना होंगी, जहां उन्हें इंटर-जोन टी20 टूर्नामेंट में उत्तर क्षेत्र की टीम की कप्तानी करनी है।
पीएम मोदी ने दी थी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने फाइनल मैच के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व ट्विटर) पर भारतीय टीम को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा —“आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की शानदार जीत! खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और टीम भावना अद्भुत रही। यह ऐतिहासिक जीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।”



