Wednesday, February 11, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कार में महिला संग कथावाचक रंगे हाथ पकड़े गए, पति ने की पिटाई — अब सामने आया चौंकाने वाला मोड़

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के मशहूर कथावाचक भास्कराचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक शादीशुदा महिला के साथ कार में आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं।

पति ने रंगे हाथ पकड़ा

जानकारी के मुताबिक, महिला का पति लंबे समय से दोनों पर नजर रख रहा था। मंगलवार की शाम उसने कथावाचक और अपनी पत्नी को कार में आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पति और स्थानीय लोगों ने भास्कराचार्य की जमकर पिटाई की

सूत्रों के अनुसार, गुस्साई भीड़ ने कथावाचक की चोटी भी काट दी। मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा, और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 पति का चौंकाने वाला बयान

मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब महिला के पति ने थाने में लिखित आवेदन देकर कहा कि -“मैं अपनी मर्जी से पत्नी को कथावाचक भास्कराचार्य के साथ रहने की अनुमति देता हूं।”

यह भी पढ़े:- ऑस्ट्रेलिया में 11 साल बाद फिल ह्यूज जैसा हादसा – गर्दन पर गेंद लगने से 17 साल के क्रिकेटर

इस बयान के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की कार्रवाई

रायपुर पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि के लिए डिजिटल सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, यह मामला आपसी सहमति और पारिवारिक विवाद से जुड़ा हो सकता है।

 घटना के दौरान महिला का बेटा भी मौजूद

घटना के समय महिला का 18 वर्षीय बेटा भी घर पर मौजूद था। इस घटना के बाद परिवार और स्थानीय समुदाय में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles