न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार और पूर्वांचल में आस्था का महापर्व छठ पूजा इस साल 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा की घोषणा की है। त्योहारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने देशभर से बिहार और पूर्वी भारत के लिए 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है।
Ahead of the Chhath Puja travel surge, Union Railway Minister @AshwiniVaishnaw visited New Delhi Railway Station.
He stated that 12 lakh railway employees are working around the clock to ensure passengers reach their destinations safely.
So far, over 1 crore passengers have… pic.twitter.com/AOYD6Qzy8y
— Ministry of Information and Broadcasting (@MIB_India) October 21, 2025
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ), उत्तर रेलवे के अनुसार, यह व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए की जा रही है।
#IndianRailways has made extensive arrangements to cater to the surge in passenger demand during the ongoing festive season. To ensure smooth travel, more than 12,000 special trains are being operated with over 12 lakh railway employees working tirelessly round the clock… pic.twitter.com/w4HE1tBdac
— PIB India (@PIB_India) October 21, 2025
अब तक 1 करोड़ से अधिक लोग इन ट्रेनों से यात्रा कर चुके हैं। मध्य रेलवे ने 1998 और उत्तर रेलवे ने 1919 विशेष ट्रेनें चलाईं। 1 से 19 अक्टूबर के बीच दिवाली के लिए 3,960 विशेष ट्रेनों का सफल संचालन हुआ। अब छठ पर्व के लिए अतिरिक्त 8000 विशेष ट्रेनों की और योजना है। पूर्व मध्य रेलवे (ECR) की सीपीआरओ सरस्वती चंद्रा ने बताया कि अकेले ECR ने 1,800 से ज्यादा छठ स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।
#WATCH | Vaishali, Bihar: On the preparations for Chhath Puja by the railway, CPRO, East Central Railway, Sarawati Chandra says, “From the side of East Central Railway (ECR), more than 1800 special trains have been operated for Chhath Puja. Thousands of trains have been operated… pic.twitter.com/BZNuxiCwSq
— ANI (@ANI) October 22, 2025
रेलवे स्टेशनों पर प्रतीक्षालय और कतार की व्यवस्थित व्यवस्था की जा रही है। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और कहा कि 12 लाख रेल कर्मचारी चौबीसों घंटे सेवा में लगे हैं।



