डबल डेकर बस में लगी आग, 70 यात्री बाल-बाल बचे, 6 घायल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बुधवार सुबह लखीमपुर जिले के मैगलगंज मुख्य चौराहे पर एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से सीतापुर जा रही एक डग्गामार डबल डेकर बस में आग लग गई। हादसे के वक्त बस में 70 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल थे। गनीमत रही कि सभी यात्रियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, हालांकि 6 लोग खिड़की से कूदने के दौरान घायल हो गए।

क्या हुआ हादसे के वक्त?

बस जलपान के लिए मैगलगंज चौराहे पर रुकी थी। इसी दौरान पीछे के हिस्से से धुंआ उठता दिखा और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और सभी सवारियों को बाहर निकाला। लेकिन यात्रियों का सारा सामान आग में जल गया।

यह भी पढ़े:- महाकोष की लड़ाई में वसूली पर सपा का वार, अखिलेश बोले- भाजपा में…

बतादें कि सूचना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई| दमकल वाहन सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंचा, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। आग इतनी विकराल थी कि उसे बुझाने का कोई मौका नहीं मिला।

प्राथमिक जांच और संभावित कारण:

शॉर्ट सर्किट या आतिशबाजी सामग्री आग लगने का संभावित कारण बताया जा रहा है। बस से पेट्रोमेक्स सिलेंडर भी बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर रविन्द्र पांडे ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 6 यात्री कूदते समय चोटिल हुए। उन्हें पसगवां और मितौली सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles