Monday, March 30, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओवैसी के साथ PM मोदी-CM योगी की आपत्तिजनक AI फोटो पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, तस्लीम ने…

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय  न्यूज़:-  मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां मझगवां थाना पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक एआई-जनरेटेड तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद तस्लीम खान (24), निवासी मझगवां, के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

तस्लीम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक AI से निर्मित तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें पीएम मोदी और सीएम योगी को हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की मूर्ति के चरण स्पर्श करते हुए दिखाया गया था। तस्वीर बेहद अपमानजनक थी और पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

स्थानीय नेताओं की आपत्ति, FIR दर्ज

तस्वीर सामने आने के बाद स्थानीय भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई और तत्काल मझगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की।

यह भी पढ़े:- रोहित-कोहली के होने से गिल को कप्तानी में होगा फायदा,अक्षर…

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी

थाना प्रभारी धुर्वे ने बताया कि तकनीकी जांच के बाद आरोपी की पहचान मोहम्मद तस्लीम खान के रूप में की गई और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

आरोपी का दावा – शेयर की थी, बनाई नहीं

पुलिस पूछताछ में तस्लीम ने दावा किया कि उसने यह तस्वीर खुद नहीं बनाई थी, बल्कि किसी अन्य सोशल मीडिया अकाउंट से उठाकर शेयर की थी। हालांकि पुलिस ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles