आजम खान को सुभासपा का ऑफर: उत्तर प्रदेश को ऐसे जननेता की जरूरत-बोले अरविंद राजभर

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को लेकर जारी अटकलों के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने का खुला निमंत्रण दिया है।
सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने आजम खान को “जननेता” बताते हुए कहा कि “उत्तर प्रदेश को आजम खान जैसे नेताओं की जरूरत है।”

क्या बोले अरविंद राजभर?

“हम चाहते हैं कि बाबूजी (ओमप्रकाश राजभर) के पूरी तरह स्वस्थ होते ही रामपुर जाकर आजम खान साहब से मुलाकात करें। अगर वह सुभासपा में आना चाहें तो उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।”

यह भी पढ़े:नीतीश से लेकर उपेंद्र तक, सबको साधने की तैयारी में अमित शाह; पटना में…

अरविंद राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि आजम खान जब सीतापुर जेल में थे, तब अखिलेश को कोई चिंता नहीं थी। “अखिलेश सिर्फ मुस्लिम वोटों की चिंता में आजम खान के घर गए थे।”

सपा से नाराज़ हैं आजम खान?

अरविंद राजभर ने दावा किया कि आजम खान का अब समाजवादी पार्टी से मोहभंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि सपा में सबकुछ ठीक नहीं है और आजम खान जैसे नेता अब स्वतंत्र हैं, अपने निर्णय खुद ले सकते हैं। “ऐसे जननेताओं का बायकॉट नहीं, संवाद होना चाहिए।”

बिहार चुनाव पर सुभासपा का स्टैंड

सुभासपा नेता ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी यूपी में NDA की सहयोगी है और बिहार में भी गठबंधन का हिस्सा बनना चाहती है। लेकिन अगर NDA में सम्मानजनक सीटें नहीं मिलीं, तो सुभासपा अकेले दम पर बिहार चुनाव लड़ेगी। “जिन्हें सुभासपा को लेकर भ्रम है, उन्हें जवाब दिया जाएगा।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles