रोहित शर्मा-विराट कोहली समेत टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया रवाना,जानें कब है पहला मैच?

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत पूरी टीम बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गई। आगामी दौरे में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 19 अक्टूबर से होने जा रही है।

कप्तानी में बड़ा बदलाव: गिल को मिली वनडे कमान

इस दौरे पर भारतीय वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है। वहीं, रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया गया है, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वनडे सीरीज में उनके प्रदर्शन पर उनका भविष्य तय हो सकता है। विराट कोहली के लिए भी यह दौरा निर्णायक माना जा रहा है।

भारत की वनडे टीम (Australia Tour 2025):

कप्तान: शुभमन गिल, अन्य खिलाड़ी: रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।

भारत की टी20 टीम:

कप्तान: सूर्यकुमार यादव, उपकप्तान: शुभमन गिल, अन्य खिलाड़ी: अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

ऑस्ट्रेलिया दौरा 2025: पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 15 October 2025: ग्रहों की चाल का सभी राशियों पर असर, जानें…

वनडे सीरीज:

  • पहला वनडे – 19 अक्टूबर, सुबह 9:00 बजे (पर्थ, ऑप्टस स्टेडियम)
  • दूसरा वनडे – 23 अक्टूबर, सुबह 9:00 बजे
  • तीसरा वनडे – 25 अक्टूबर, सुबह 9:00 बजे

टी20 सीरीज:

  • पहला टी20 – 29 अक्टूबर, दोपहर 1:45 बजे
  • दूसरा टी20 – 31 अक्टूबर, दोपहर 1:45 बजे
  • तीसरा टी20 – 2 नवंबर, दोपहर 1:45 बजे
  • चौथा टी20 – 6 नवंबर, दोपहर 1:45 बजे
  • पांचवां टी20 – 8 नवंबर, दोपहर 1:45 बजे

दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आए ये खिलाड़ी:

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, टीम इंडिया के जिन खिलाड़ियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर रवाना होते देखा गया, उनमें शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, नितीश रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहला मुकाबला

भारत हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका है और यह दौरा उस जीत के बाद पहला बड़ा विदेशी दौरा होगा। ऐसे में टीम के प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी होंगी, खासकर सीनियर खिलाड़ियों पर।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles