जेपीएनआईसी को लेकर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला: “हमने बनाया, भाजपा ने बर्बाद किया”

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने जेपीएनआईसी जैसा संस्थान स्थापित किया, जिसे भाजपा सरकार बर्बाद कर रही है और बेचना चाहती है।

अखिलेश ने कहा कि समाजवादियों ने संकल्प लिया है कि जेपीएनआईसी किसी भी कीमत पर बिकने नहीं देंगे। उन्होंने कहा, “चाहे सरकार जितनी पुलिस लगाकर रोके, समाजवादियों को रोक नहीं सकती। हम इसे और भव्य बनाएंगे।”

“जेपीएनआईसी से भावनात्मक जुड़ाव है”: अखिलेश यादव

शनिवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अखिलेश यादव ने कहा कि इस संस्थान से समाजवादियों का राजनीतिक और भावनात्मक संबंध है।

यह भी पढ़े: करीब 16 घंटे बाद फिर सक्रिय हुआ अखिलेश यादव का फेसबुक पेज…


उन्होंने याद दिलाया कि जब जेपीएनआईसी का शिलान्यास हुआ था, उस वक्त मुलायम सिंह यादव, जॉर्ज फर्नांडीज जैसे दिग्गज नेता उपस्थित थे।

“सम्पूर्ण क्रांति जैसे हालात आज भी मौजूद”: अखिलेश का आरोप

अखिलेश यादव ने कहा कि आज भी वही परिस्थितियां हैं, जिनके खिलाफ जयप्रकाश नारायण ने सम्पूर्ण क्रांति का आह्वान किया था —महंगाई चरम पर है, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बढ़ रही है,जातिगत भेदभाव और अत्याचार चरम पर हैं|

उन्होंने रायबरेली और अन्य जिलों में दलित और पिछड़े समाज पर हो रहे अत्याचारों का उल्लेख करते हुए भाजपा सरकार को तानाशाही और हिंसक नीति पर चलने वाली सरकार करार दिया।

“समाजवादी टोपी का सम्मान”: युवाओं को किया सम्मानित

कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा और अमर यादव को सम्मानित किया, जिन्होंने भाजपा सरकार की कड़ी सुरक्षा और अवरोधों के बावजूद जेपीएनआईसी परिसर में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता  राजेंद्र चौधरी, एसपी सिंह पटेल, रविदास मेहरोत्रा, अम्बिका चौधरी, अरविंद कुमार सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles