झांसी जेल पहुंचा अतीक अहमद का बेटा अली, वैन से उतरते ही बोला – “योगी जी, मुझे बचाएं”

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- माफिया अतीक अहमद का बड़ा बेटा अली अहमद, जो करीब 38 महीने से प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में बंद था, अब झांसी जिला जेल शिफ्ट कर दिया गया है। बुधवार दोपहर करीब 3:10 बजे वह हाई सिक्योरिटी के बीच झांसी पहुंचा। प्रिजन वैन से उतरते ही उसने मीडिया से मुखातिब होकर कहा,”योगी जी, मुझे बचाइए। मुझे सता रहे लोगों से सुरक्षा चाहिए।”

420 किलोमीटर का सफर, भारी सुरक्षा व्यवस्था

अली अहमद को बुधवार सुबह 6:10 बजे नैनी जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच झांसी के लिए रवाना किया गया। पूरे रास्ते पर पुलिस और पीएसी की सख्त निगरानी रही। झांसी में दाखिल होते ही ट्रैफिक को अस्थायी रूप से डायवर्ट किया गया।उसके साथ सुरक्षा में 4 ORT और 20 PAC जवानों की टीम तैनात थी।

यह भी पढ़े:- योगी राज में ‘जीरो दंगा’: NCRB रिपोर्ट में यूपी सांप्रदायिक हिंसा से मुक्त राज्य

झांसी जेल के वरिष्ठ अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अली को तन्हा बैरक (सेल) में रखा गया है। जेल मैनुअल के तहत उसकी तलाशी ली गई और सभी प्रक्रिया के बाद उसे बैरक में शिफ्ट किया गया।

मीडिया से बोला – “मुझे झूठे मुकदमे में फंसाया गया है”

जेल में प्रवेश से पहले अली अहमद ने मीडिया से बात करते हुए कहा: “मैं लॉ की पढ़ाई कर रहा हूं और मुझे झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। मुझे पानी तक नहीं पीने दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रशासन से निवेदन है कि जो लोग मुझे सता रहे हैं, उनसे मेरी रक्षा करें।”

बतादें कि अली अहमद पर कई संगीन आरोप लगे हैं जिंसमे प्रॉपर्टी डीलर जीशान से ₹5 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप। उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में भी उसका नाम आया था। उसने 30 जुलाई 2022 को प्रयागराज कोर्ट में सरेंडर किया था। तब से वह नैनी जेल में बंद था।

सूत्रों के अनुसार, शासन ने अली अहमद को झांसी जेल ट्रांसफर करने का आदेश हाल ही में जारी किया। इसे लेकर सुरक्षा कारणों का हवाला दिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अली अहमद को हाई रिस्क कैटेगरी में रखते हुए विशेष निगरानी में रखा जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles