Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UPSC ESE 2026: इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 474 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम (ESE) 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 474 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।

महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में:

  • पदों की संख्या: 474
  • आवेदन शुरू: 29 सितंबर 2025
  • अंतिम तिथि: 16 अक्टूबर 2025
  • आवेदन वेबसाइट: upsconline.nic.in
  • एग्जाम मोड: ऑफलाइन (प्रीलिम्स और मेंस)
  • परीक्षा का आयोजन: 2026 के प्रारंभ में संभावित

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility):

  • उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इंजीनियरिंग में स्नातक (B.E/B.Tech) की डिग्री होना अनिवार्य है।

  • अलग-अलग इंजीनियरिंग ब्रांच (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि) के लिए विस्तृत योग्यता UPSC के ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देखें।

आयु सीमा:

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष
  • उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1996 से पहले और 1 जनवरी 2005 के बाद नहीं होना चाहिए।
  • आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

UPSC ESE 2026 Apply Online Link

आवेदन शुल्क:

  • जनरल/OBC/EWS: ₹200
  • SC/ST/PwBD/महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
  • शुल्क ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार किया जाएगा।

यह भी पढ़े:- मौलाना तौकीर रजा के सहयोगी को पुलिस ने दबोचा, बरेली हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply):

  1. आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. “Engineering Services Examination 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. सबसे पहले One Time Registration (OTR) करें (यदि पहले से नहीं किया है)।
  4. फिर लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
  5. दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  6. फॉर्म सबमिट कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

चयन प्रक्रिया:

UPSC ESE परीक्षा तीन चरणों में होती है: Preliminary Exam (प्रीलिम्स) – वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type), Main Exam (मेंस) – वर्णनात्मक प्रकार (Descriptive Type), Personality Test (इंटरव्यू)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles